- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Electricity Bill Below Rs 100 Reaching 28056 Consumers39 Homes In The City
शहर में 28056 उपभोक्ताओं के घरों में पहुंच रहा 100 रुपए से कम का बिजली बिल
विद्युत सलाहकार समिति की बैठक : विधायक जोशी बोले - सरकार ने बिना पक्षपात किए उपभोक्ताओं को दी सब्सिडी
बिजली कंपनी के कार्यालय में सोमवार को विद्युत सलाहकार समिति व ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित इंदिरा गृह ज्योति योजना की समीक्षा हुई।
अधिकारियों ने समिति को बताया इंदिरा गृह ज्योति योजना में शहर में 28 हजार 56 उपभोक्ताओं के घरों में 100 रुपए से कम का बिजली बिल मिल रहा है। शहर में 38 हजार 149 बिजली उपभोक्ता है। वहीं विद्युत सलाहकार समिति द्वारा जून 2019 से फरवरी 2020 तक लगाए गए विभिन्न शिविरों के माध्यम से 123 उपभोक्ताओं को 1 लाख 58 हजार 309 रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है।
सभी को सरकार दे रही लाभ
विधायक रवि जोशी ने कहा- प्रदेश सरकार बगैर पक्षपात किए सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दे रही है। उपभोक्ताओं को इस योजना के अंतर्गत 100 यूनिट खपत करने पर 100 रुपए प्रतिमाह का बिल मिल रहा है। योजना में गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार के अलावा भी अन्य उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। बिजली के मामले में सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ देने में किसी तरह की लापरवाही न करें। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य हेमेंद्रसिंह सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्रीकांत बारस्कर, वीपी सिंह, एसके चौकड़े, जेई रमेश पाटील, अमृतलाल जोशी, मुकेश तारे, पुष्पद सोनी, शेजल पटेल, अलताफ आजाद, डेविड बेनर्ड आदि मौजूद थे।