- Hindi News
- National
- Badwah News Mp News Fag Festival And Poets39 Conference Devotees Danced To The Hymns Of Radha Krishna Holi Played With Flowers
फाग उत्सव व कवि सम्मेलन : राधा-कृष्ण के भजनों पर थिरके श्रद्धालु, फूलों से खेली होली
रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर सुभाष मार्केट स्थित संस्था नवसर्जन के तत्वावधान में फाग उत्सव व महाबजरबट्टू कवि सम्मेलन हुआ।
शुक्रवार रात 8 बजे से भजन संध्या में मथुरा के राशिक दाऊ भैया व टीम ने भजन प्रस्तुत किए। भगवान राधाकृष्ण के स्वरूप में विराजित 2 बालिकाओं ने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली। रात 10 बजे बाद हास्य कवि सम्मेलन हुआ, जो रात 2 बजे तक चला। सूत्रधार हास्य कवि कृष्णपाल राजपूत भीकनगांव थे। सुरेंद्र सर्किट उज्जैन, शिव शैलेंद्र यादव धार, राजेश प्रजापत सेगांव, अतुल तंबोली भगत्या सनावद ने हास्यपाठ किया। नम्रता निमिता भोपाल ने गीत-गजल की प्रस्तुति दी। कवि श्याम अंगारा राजस्थान ने पाकिस्तान पर कविता सुनाई। कवि पंकज प्रखर सिंघाना व रुपेश राठौड़ धार ने भी कविता सुनाई। समिति ने दिव्यांग अनुज कुंडल व मां नर्मदा प्राणी सेवा संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया। राकेश गुप्ता ने भजन गायक कलाकार, कवियों, श्रोताओं व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। महेंद्र अमई, सुंदर भारती महाराज, चंद्रकांत गुप्ता, प्रीति अनिल राय, जितेंद्र सुराणा, रोमेश विजयवर्गी, पिंटू बंसल, विजय महाजन, नरेंद्र राठौड़, देवांग जानी, राज वर्मा, मुकेश शर्मा, लाखन गड़गोत्री, अंतिम केवट, बंटी लोट, यूनिक सुराणा उपस्थित थे।
फाग उत्सव में राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेलते श्रद्धालु।