पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोटर पंप की केबल चुरा रहे बदमाश को किसानों ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार रात करीब 10 बजे सोमाखेड़ी के पास नर्मदा नहर पर मोटरपंपों की केबल काट रहे बदमाश को किसानों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। किसानों ने बताया नर्मदा नहर के आसपास के खेतों में केबलों व मोटरपंपों की चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

गुरुवार रात को किसान खेत में फसल को पानी देने के लिए गए थे। उसी दौरान दो युवक नहर पर केबल काट रहे थे। शोर मचाने पर खेतों में पानी दे रहे किसानों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इसमें से एक युवक को किसानों ने पकड़कर 100 डायल को सूचना देकर पुलिस को सौंपा। ग्राम भुदरी के किसानों ने बताया कई बार नहरों पर रखे मोटरपंपों व केबलों की चोरियां हो रही है। किसानों ने करही थाने पर इसकी सूचना व रिपोर्ट की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों को पकड़ने की मांग की है।

केबल के साथ आरोपी।
खबरें और भी हैं...