विकासखंड स्तर पर खरगोन में हुई तीन दिनों तक चली गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता में खरगोन निवासी देवेंद्रसिंह रघुनाथसिंह सोलंकी की गिर गाय ने 13.588 लीटर प्रतिदिन दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवेंद्र गाय की डाइट को नियमित रखते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा दूध दिया।
शनिवार दोपहर 11 बजे प्रतियोगिता के समापन विधायक रवि जोशी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गाय व भैंस के पालकों को पुरस्कृत किया। उन्होंने पशु पालक इसी तरह कार्य कर प्रदेश में जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. एचसी पटेल, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. एएल शर्मा, डॉ. उमेश मंडलोई मौजूद थे।
विधायक ने गाय मालिक देवेंद्र सिंह को प्रमाण-पत्र दिया।
भैंस ने दिया 13.620 लीटर दूध
खरगोन निवासी मुकेश राधाकृष्ण परसाई की जाफरावादी भैंस ने 13.620 ली. प्रतिदिन दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष्णदत्त मुकेश परसाई की जाफरावादी भैंस ने 12.244 लीटर, अकरम अजीज की जाफरावादी भैंस ने 9.917 लीटर क्रमश: दूसरा व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भगवानपुरा के बन्हेर निवासी हीरालाल राधेश्याम की निमाड़ी नस्ल की गाय ने 9.308, नीमाबाई बाबूलाल की गिर गाय ने 6.680, भगवानपुरा निवासी खुशबू बाबूलाल की निमाड़ी गाय ने 6.182 लीटर प्रतिदिन दूध देकर प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपसंचालक डॉ. राजू रावत ने बताया जिला स्तर पर गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता 28 से 30 नवंबर तक चलेगी।
गाय को खिलाते हैं खली व दान
खरगोन निवासी देवेंद्र सिंह रघुनाथ सोलंकी की गिर गाय को गोपाल पुरस्कार का प्रथम इनाम 10 हजार रु. मिला। गाय ने 13.588 लीटर दूध दिया। देवेंद्र ने बताया गाय को हम खली के साथ सामान्य दान खिलाते हैं। दिन में हर तीसरे घंटे मंे चारा और चौथे घंटे मंे पानी पिलाते हैं।
गाय को खिलाते हैं मीठा दलिया
लिख्खी निवासी दीपक संतोष पाटीदार की गिर गाय ने 12.824 लीटर दूध दिया। इस पर द्वितीय पुरस्कार 7500 रु. मिला। दीपक ने बताया गाय का पूरी तरह ध्यान रखते हैं। खली, काकड़े, गेहूं, मक्का, हरा चारा के साथ मीठा दलिया खिलाते हैं। खरगोन निवासी भूपेंद्र खुश्यालसिंह सोलंकी की गिर गाय ने 10.410 लीटर प्रतिदिन दूध देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।