स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकाली
जागरूकता :रैली में बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए
ऊन | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने जनजागरूकता रैली निकाली। मेडिकल आॅफिसर, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आदि ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए। महिलाओं को सम्मान देने, भ्रूण हत्या अपराध है आदि का प्रचार-प्रसार भी किया। अस्पताल में बैठक हुई। बीएमओ डॉ. धीरेंद्र पंवार ने कोरोना वायरस सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी।
भीकनगांव | विश्व महिला दिवस पर बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों व अध्यात्म विभाग आनंद संस्थान ने संयुक्त आयोजन किया। इसमें सभी धर्म की महिलाओं का सम्मान किया गया। कवि कृष्णपाल सिंह इगरिया ने कहा महिला महान, हिम्मतवाली व लाजवंती होती है। भागीरथ मुजाल्दे ने कहा महिलाओं को हमेशा सम्मान देना चाहिए। जुबेदा बी, सोनू बाई, योगिता सिस्टर व ममता का साहित्य भेंटकर सम्मान किया।