कोरोना वायरस के कारण हाथ जोड़कर करो नमस्ते
पुराना अस्पताल परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सम्मान समारोह कार्यक्रम किया। यहां सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर ने कहा कि महिलाएं हर काम में आगे हैं। फिलहाल महिला कर्मचारी कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरुक करे।
कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ ने फूल मालाएं नहीं पहनी। उन्होंने कहा कि फूल मालाओं से परहेज करो। केवल हाथ जोड़कर नमस्कार करो।
इस दौरान नर्सिंग एसोसिएशन संयुक्त मोर्चे के गठन की घोषणा भी की गई। उप प्रांतीय अध्यक्ष न्यू बहूउदेशिय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ विजयलक्ष्मी शिंदे, शांता हिरवे, स्वाति वाडेकर, रेखा माचके, मनीषा बिडारे, सुधार बारचे, उमा दवाने व वंदना भालसे मौजूद थे।
और इधर...कुष्ठ रोग से बचाव की दी जानकारी
अंदड़ | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दो दिनी सेवा सह सरोकार शिविर का समापन हुआ। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. चंद्रजीत सांवले व डॉ. संजय भट्ट ने कुष्ठ से पीड़ित 31 मरीजों को इस रोग से होने वाली विकृति से बचाव के बारे में जानकारी दी। स्टॉप सदस्य ओपी वर्मा, शिवराम किरावर, नरेश जाटव, योगेश शर्मा, आरएस भदोरिया आदि ने सहयोग दिया।
कोरोना वायरस के खतरे से सतर्क रहे
गोगावां | पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम अभिषेक गेहलाेत ने कहा होलिका दहन स्थल पर प्रकाश व सफाई व्यवस्था के लिए कहा। उन्होंने कहा होली मनाने के लिए सब स्वतंत्र हैं, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे से सतर्क रहे। जहां तक हो सामूहिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाए। आयुर्वेदिक औषधालयों से दवाई लेकर उसका सेवन करें। मास्क या कॉटन का रुमाल अपने मुंह पर बांधकर रखे। बैठक में तय किया गया कि दवाई वितरण के लिए गांव में शिविर लगाया जाएगा। तहसीलदार आरसी खतेडिया, टीआई दिलीप गंगराड़े, सावरसिंह कानूनगो, मेहमूद सेठ, आरिफ हजारी सहित समिति सदस्य मौजूद थे।
शहर में जागरूकता रैली निकाली
रैली से लोगों को जागरूक किया।
महेश्वर | कोरोना वायरस को लेकर निजी स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर-बैनर पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होकर वापस स्कूल परिसर पहुंची। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक शामिल थे।