पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badwah News Mp News Hindutva Is Not A Particular Caste But Is Dedicated To The Hindutva Of The Whole Of India

हिंदुत्व कोई एक जाति विशेष ही नहीं, संपूर्ण भारत के रहवासी हिंदुत्व को हंै समर्पित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज हिंदुत्व जिस तरह से बंटा हुआ है यह उसकी अपनी मौन स्वीकृति का परिणाम है। हिंदुत्व कोई एक जाति विशेष ही नहीं, संपूर्ण भारत के रहवासी हिंदुत्व को समर्पित है।

मात्र संविधान के नजरिए से हिंदुत्व की परिभाषा को अन्य जातियों से अलग करके बताना भारत की विराट हिंदू संस्कृति को, हिन्दू विरासत को कम आंकने व कमतर करने का एक नकारात्मक बुद्धिजीवी सोच का परिणाम है। मां रेवा व्याख्यानमाला समिति के दो दिनी व्याख्यानमाला के दूसरे दिन मुख्य वक्ता अजय पाटीदार ने भारत की धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत की विराटता को प्रदर्शित करते हुए कहा। उन्होंने कहा हिंदुत्व को भारत की आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद तक जिस तरह से समाज में कमजोर रूप में प्रस्तुत किया गया है वह आज हमारी बंटवारे की विसंगति का परिणाम हो गया है। हिंदुत्व पर हुए आक्रमण से लेकर वर्तमान परिस्थितियों में हो रहे अलगाववाद पर बहुत ही पैनी नजर रखते हुए कठोर शब्दों में समाज को आगाह किया कि हमारी अपनी मौन स्वीकृति या अपने निजी जीवन से, निजी सोच से ऊपर ना उठने का परिणाम है।

अजय पाटीदार।


संवेदना समाज से खत्म हो जाएगी तो बच्चा कहां से वीर बनेगा

दूसरे दिन की व्याख्यानमाला के मुख्य अतिथि परम शक्ति पीठ कोठी की साध्वी साक्षी दीदी ने समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों को बताते हुए समाज से आह्वान करते हुए कहा हम सब मिलकर अपनी आने वाली पीढ़ी को सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से मजबूत आधार दें। यदि संवेदनाएं समाज से खत्म हो जाएगी तो बच्चा कहा से वीर बनेगा। व्याख्यानमाला के दौरान नर्मदा सेवा के लिए समर्पित नर्मदा प्राणी सेवा समिति के सदस्यों अन्नू मराठा, अरविंद पगारे, राहुल पिंगलकर, शांतिलाल खंडेलवाल व उनके साथियों को समिति द्वारा उनके लावारिस लाशों का विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार करने, नगर को शव वाहन की सौगात देने, विभिन्न पर्वों पर नर्मदा में मूर्ति विसर्जन ना करने, नर्मदा में कचरा ना फेंकने व नर्मदा की सेवा को समर्पित होने के लिए अनुकरणीय सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...