पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फाग गीतों के साथ फूलों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कसरावद | श्री चिंतामणि हनुमान मंदिर एवं श्री राधा कृष्णा मंदिर में मंगलवार को फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। लोकगायकों ने एक से बढ़कर एक फाग गीतों की प्रस्तुति से श्री राधेरानी सरकार की आराधना की। “आज बिरज में होली रे रसिया.., तू मोसे ना खेले होली.., फागुन आयो रंगों की बौछार लायो.., गोरी तू लठ मार..’’ आदि गीतों के साथ फूलों की होली खेली। अबीर-गुलाल उड़ाया। गायक शंकरराव सराफ ने कहा फूलों की होली से बरसाने की होली का माहौल निर्मित हो गया। आरती के बाद प्रसादी वितरण किया।
खबरें और भी हैं...