होली का सुपरमून : 14% बड़ा व 30% चमकदार दिखा
अगला सुपरमून
8 अप्रैल को होगा, जब पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3 लाख 57 हजार 35 किलोमीटर होगी
खरगोन/महेश्वर | होली की रात चंदामामा करीब आए। पृथ्वी से 3 लाख 57 हजार 404 किलोमीटर की दूरी पर आकर चमक बिखेरी दिखे। सामान्य चमक से 30 प्रतिशत ज्यादा थी। 14 प्रतिशत बढ़े दिखे। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया यह इससाल का दूसरा सुपरमून है। शाम 6.10 बजे उदय हुआ। अगली सुबह 6.21 बजे होगा। अंडाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा करता पूर्णिमा का चंद्रमा जब 3 लाख 61 लाख 885 किमी से कम दूरी पर होतो इसे सुपरमून कहा जाता है। यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार होता है।