फाग यात्रा निकालकर खेली होली
ठनगांव | ग्राम में होली का पर्व मनाया। शाम 5 बजे ग्राम पटेल ने कंडों की होली जलाई गई। रात 8 बजे राधाकृष्ण मंदिर चौक में राधे म्यूजिकल ने होली के गीतों की प्रस्तुति दी। धुलेंडी पर राधाकृष्ण मंदिर से फाग यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने पानी बचाओं का संदेश देते हुए गुलाल से होली खेली। महिलाओं ने होली ठंडी कर पूजा की। प्रवीण कुशवाह मंडल ने कोरोना वायरस के प्रति सजगता बरतने के निर्देश देते हुए सावधानी बरतने के सुझाव दिए।