- Hindi News
- National
- Sanavad News Mp News Holi Will Burn Around 621 Condoms For Environmental Protection Today
पर्यावरण संरक्षण के लिए करीब 621 कंडों की आज जलेगी होली
राधाकृष्ण कॉलोनी में 4 सालों से जल रही कंडाें की होली
राधा कृष्ण कॉलोनी के रहवासी 4 साल से जल, जंगल व गाय के संरक्षण के लिए गाय के कंडे की होली जला रहे हैं।
पवन इंगला ने बताया कंडे की होली का सोमवार रात 8 बजे दहन किया जाएगा। इसमें करीब 621 कंडे रहेंगे। पूर्णिमा पर होली के लिए लकड़ी का डांडा न लगाते हुए 5 कंडे रखकर उसका विधि-विधान से पूजन कर स्थापना की। शिव बिर्ला ने कहा भारतीय परंपरा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। भारत में पेड़-पौधों, नदी-पर्वत, ग्रह-नक्षत्र, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूपों के साथ मानवीय रिश्ते जोड़े गए हैं। कन्हैयालाल पटेल ने कहा यदि हम एक शहर में जलने वाली होलिका दहनों की संख्या का हिसाब लगाएं तो करीब 12 लाख क्विंटल लकड़ी हर साल होली पर जला दी जाती है। पहले घर-घर से लकड़ी लेकर होलिका जलाने की प्रथा थी। अब समय आ गया है कि हर चौराहे पर सामूहिक होलिका का दहन किया जाना चाहिए। इसके लिए लकड़ी की जगह कंडों की होली जलाकर एक सामाजिक सरोकार की पहल की जानी चाहिए ताकि पेड़ों की कटाई रोकी जा सके और पर्यावरण को नुकसान होने से बचाया जा सके। मंगलवार को रहवासियों ने राधा कृष्ण मंदिर से कॉलोनी में दिवंगत हुए परिजनों के घर सुबह 7 बजे पहली होली के रंग-गुलाल के लिए गैर निकाली जाएगी। गैर के दौरान लोगों को जल संरक्षण और पंछियों के लिए दाना-पानी रखने के साथ सूखे रंगों से होली खेलने का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान पं. भरत तारे, पं. उमाशंकर सुल्तानपुरे, कंचन माली, नितिन गायकवाड, रेखा नामदेव, दुर्गा पटेल, पुष्पा त्रिवेदी, प्रवेशिका सुल्तानपुरे, श्रेयांस शर्मा, कुणाल त्रिवेदी, अनुराग बिर्ला मौजूद थे।
कंडों की होली का पूजन करते रहवासी।