होली पर आज दिखेगा साल का दूसरा सुपरमून
खरगोन | फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिका दहन की रात का चांद होगा बेहद खास। इस साल का दूसरा चमकदार चंद्रमा दिखेगा। सुपरमून हमारी पृथ्वी से 3 लाख 57 हजार 404 किमी की दूरी पर होगा। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि चंद्रमा 9 मार्च की शाम 6.10 बजे से चंद्रमा उदय होकर सुबह 6.20 बजे अस्त होगा। यह अंडाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा। जब सुपरमून अस्त हो रहा होगा तो आसमान के पूर्वी हिस्से में जुपिटर, सेटर्न, मार्स और मरकरी एकसाथ दिखाई देंगे।