पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूलों में आगामी आदेश तक छुट्‌टी घोषित, परीक्षाएं होंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस व उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया है। कक्षा पांचवीं से लेकर बारहवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं तय समय पर होगी।

विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने बताया सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस अवधि में शिक्षक एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित होकर यथावत शासकीय व अकादमिक कार्य संपादित करेंगे। इसके अलावा निजी विद्यालय, शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ की विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में अपने स्तर पर स्वविवेक से निर्णय ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। इसके अलावा मप्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर जिलेभर के सिनेमा बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसमें 14 से 31 मार्च तक सिनेमा बंद रहेंगे।

इधर... कन्या उमावि कसरावद में उड़नदस्ते ने पकड़ा नकलची

खरगोन | 2 मार्च से चल रही कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा में शुक्रवार को एक नकलची धराया है। शासकीय कन्या उमावि कसरावद में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए उड़नदस्ते की टीम ने पकड़ा। परीक्षा की जांच के लिए बने उड़नदस्ते के दल ने जांच की इस दौरान कक्षा 12वीं के कृषि संकाय विषय के प्रश्न पत्र एलीमेंट आॅफ साइंस के प्रश्नांे को हल करते समय परीक्षार्थी नकल कर रहा था। टीम ने उत्तर पुस्तिका के साथ नकल की चिट जब्त कर प्रकरण बनाया। शुक्रवार को कक्षा 12वीं का सोमवार को विभिन्न संकायांे के 6 प्रश्न पत्रांे की परीक्षा हुई। इनमें से नियमित के 13 हजार 386 पंजीकृत परीक्षार्थी में से 13 हजार 287 उपस्थित रहे जबकि स्वाध्यायी के 3971 में से 3579 ने परीक्षा दी।

पीजी कॉलेज में 1800 ने दी परीक्षा : पीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियांे की परीक्षा हुई। इसमें 1586 परीक्षार्थी मौजूद थे। परीक्षा प्रभारी डॉ. मनजीत कौर अरोरा व डॉ. एसडी पाटीदार ने बताया नियमित व स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही है। कॉलेज के केंद्र में बीए द्वितीय वर्ष में 2000 और प्रथम वर्ष में 2500 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 3 मार्च से शुरू हुई परीक्षाएं तीन शिफ्ट में चल रही है।

5 रुपए का मास्क

अब 20 रुपए में

कोरोना वायरस को लेकर शहर के 80 मेडिकल दुकानों पर मास्क 20 रुपए में मिल रहा है। पहले यह मास्क 5 से 10 रुपए में मिलता था। एक सप्ताह से भाव में बढ़ोतरी हुई है। मेडिकल संचालक मुकेश रांका, विशाल महाजन ने बताया कि एक मास्क 16 से 18 रुपए में मिल रहा है। हम यहां 20 रुपए में बेच रहे हैं। हालांकि स्टॉक पर्याप्त है, क्योंकि खरगोन में ज्यादा तापमान के कारण मास्क की खरीदी ज्यादा नहीं हो रही है।
खबरें और भी हैं...