पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Holika Dahan At 50 Places Holi Of Condoms Also Burnt

50 स्थानों पर होलिका दहन, कंडों की भी होली जलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीसा नीमा समाज ने रात 9.30 बजे जलाई होली

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए होली दहन में कंडों के साथ ही कपूर का भी उपयोग किया गया, ताकि इसका संक्रमण शहरवािसयांे को न लगे। सोमवार को शहर मंे 50 से ज्यादा स्थानांे पर होलिका दहन किया गया। ज्यादातर जगह कंडांे का उपयोग भी हुआ।

रात 9 बजे बीसानीमा समाज ने राधाकुंज सभागृह में लकड़ी का उपयोग न कर केवल कंडों की हाेली जलाई। इसमें कपूर, घी के साथ ही पूजन सामग्री डाली। इस दौरान समाजजनांे ने एक-दूसरों को होली की बधाई दी। नूतन नगर में दाता हनुमान मंिदर के सामने रात 10 बजे होली दहन किया। यहां पर कंडांे के साथ लकड़ी का उपयोग किया। नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने बताया होलिका दहन के स्थानों पर लकड़ी व रेत की व्यवस्था की। ज्योतिनगर में होलिका दहन रात में 9.30 बजे किया।

बीसा नीमा समाज ने रात 9.30 बजे कंडों की होली जलाई।

रोनाल्डो-आली ने गाए भजन, खेली होली

इस्कॉन मंदिर मंे हिंदू रीति नीति से विवाह करने वाले अमेरिका के होप न्यू जर्सी के रोनाल्ड मेडिया (27) व न्यू बर्ग की एलेक्जेंडर उर्फ आली (23) विवाह के बाद खरगोन के राधाकुंज सभागृह पहुंचे। होलिका दहन समारोह में हिस्सा लेने के बाद उन्हांेने यहां पर हरे... राम... हरे कृष्णा...कृष्णा...कृष्णा.. भजन गाया। नवदंपती को वृद्धांे ने आशीर्वाद भी दिया।
खबरें और भी हैं...