- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Holika Dahan Today Crane Plated 1000 Kando Necklace 31 Feet Holika Made
होलिका दहन आज : क्रेन से चढ़ाया 1000 कंडों का हार, 31 फीट की बनाई होलिका
खरगोन | ज्योतिनगर में 1000 कंडों का हार बनाया गया। करीब 31 फीट होलिका बनाई है। इसमें 1000 कंडांे के हार को चढ़ाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। होलिका दहन समिति के नितिन मालवीय ने बताया सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। इसमंे कंडांे का प्रयोग ज्यादा किया है। नूतन नगर के दाता हनुमान मंिदर के सामने, राधाकुंज सभागृह पर होलिका दहन होंगे। होलिका में कपूर ज्यादा मात्रा में डाला जाएगा, ताकि कोरोना के वायरस के खतरे से शहरवासी दूर हो सके।