- Hindi News
- National
- Badwah News Mp News Holika Dahan Took Place At 25 Places Dhulendi Will Be Considered Today Action Will Be Taken Against Those Who Create Violence
25 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, आज मनेगी धुलेंडी, हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार शाम को शुभ मुहूर्त के दौरान होलिका दहन सम्पन्न हुआ। कुछ स्थानों पर मंगलवार सुबह होलिका दहन होगा। लोगों ने विधि विधान से होलिका का पूजन अर्चन किया।
नगर में करीब 25 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सुभाष मार्केट, पत्ती बाजार, गुरुनानक मार्ग, महावीर काॅलोनी, तिलक मार्ग, बस स्टैंड, बजरंग घाट, टावर बेड़ी, गवली मोहल्ला व अन्य स्थानों पर मुहूर्त अनुसार होलिका दहन किया। होलिका में गोबर के कंडे, हार कंगन अर्पित किए। मार्केट में ग्राहकी अच्छी रही। रंग, गुलाल व पिचकारियों की दुकानों पर बच्चो ने अभिभावकों के साथ जमकर खरीददारी की।
नगर में कंडों की जलाई होलिका।
सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचेगी पुलिस
पर्व पर पुलिस हुड़दंगियों पर न सिर्फ पैनी निगाह रखेगी बल्कि सूचना मिलते ही शीघ्र पहुंचेगी। थाना प्रभारी एसआई दीपक यादव ने बताया त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस सजग रहेगी। नगर में बने विभिन्न प्वाइंट पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में एक अतिरिक्त प्वाइंट बनाया गया है। पूरे शहर में 100 नंबर वाहन, मोबाइल वेन भी शहर की सड़कों पर लगातार घूमकर निगरानी करेगी। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंचेगी।