पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Honored With Social Worker Sanatana Ratna At The Sairam39s Patotsav

सांईराम के पाटोत्सव में समाजसेवी सनातन रत्न अलंकरण से सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांधीनगर के महामृत्युंजयधाम में अन्न व जल बचाने के लिए प्रेरित किया

श्रीमहामृत्युंजयधाम गांधीनगर में गुरुवार को ओम सांई रामजी का पांचवां पाटोत्सव मनाया गया। इस मौके पर चौकाबंद भंडारा हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ओम सांईराम का महाभिषेक व महाआरती हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे कन्याभोज हुआ। उसके बाद कड़ी-खिचड़ी की महाप्रसादी का भंडारा शुरू हुआ।

अन्न महोत्सव में समाजसेवी घासीलाल कंठाल्या (92 वर्ष), पीसी पाटीदार व नितिन मालवीय को सनातन र| अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस साल अन्न महोत्सव मनाया गया। अन्न व जल का महत्व प्रतिपादित करने के लिए प्रभातफेरियां निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह 11 से शुरू हुआ भंडारा शाम 6 बजे तक चलता रहा। इसमें क्षेत्र सहित शहरभर के सैकड़ों सांई भक्तों ने कड़ी-खिचड़ी महाप्रसादी ली। सांई मंदिर से नुक्ती की प्रसादी भी वितरित की गई। 21 क्विंटल प्रसादी तैयार कराई गई थी। भंडारे में अनाउंस कर श्रद्धालुओं को अन्न व जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

समाजसेवी मालवीय को सनातन र| अलंकरण से सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...