- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News India Is Not A Country Of Compassion But Of Corona Virus Pranamasagar
भारत करुणा का देश कोरोना वायरस का नहीं : प्रणामसागरजी
जैन संत भक्तामर वाले बाबा आचार्य श्री 108 डॉ. प्रणाम सागरजी महाराज का गुरुवार को नगर आगमन हुआ। टैगोर पार्क स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचे महाराजश्री ने कहा कि देश में पिछले कई दिनों से दंगों में जनहानि हो रही है। यह दंगे होते नहीं, कराए जाते हैं, क्योंकि नेताओं को कुर्सी प्यारी है। कुर्सी के िलए ही वह मनुष्यों को लड़ा रहे हैं।
भारत में हर मानव समान है। सबको जीने का अधिकार है। जीओ और जीने दो। यह बात नेताओं को भी समझ आना चाहिए। कोराेना वायरस के लिए महाराजजी ने जीव हत्या और मांसाहार को जिम्मेदार माना है। उन्होंने देश में भी फैल रही इस बीमारी पर कहा कि भारत करुणा का देश है कोरोना का नहीं। कोरोना जैसी भयानक बीमारी से पूरा विश्व डरा हुआ है। इस बीमारी का वायरस सीधा मांसाहार से जुड़ा है। चीन में जीव को सताया जाता है। हत्याएं होती हैं। इससे बीमारी की शुरुआत हुई। साधु-संतों के भारत देश में ऐसी बीमारियां नहीं पनपती। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जेब में कपूर, 5 लौंग, तुलसी पत्ते रखें। इससे संक्रमण से बच सकेंगे। आचार्यश्री शुक्रवार से सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन में दो दिनी मेले में शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व विधायक रायसिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, लक्की चोपड़ा, विनोद जैन, अजय जोशी आदि मौजूद थे।
रंगों से नहीं नर्मदा जल से खेलो होली
महाराजश्री ने आगामी रंगपंचमी पर चायनीज रंग, पिचकारी, मास्क से होली खेलने के बजाय मां नर्मदा, गंगाजल व प्राकृतिक रंगों से होली खेलने को कहा। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए चीन की सामग्री खरीदने से बचें। मेक इन इंडिया याने स्वदेशी अपनाएं। इससे देश मजबूत होगा और हम स्वस्थ ही रहेंगे।
श्रद्धालुओं ने प्रणाम सागरजी से आशीर्वाद लिया।