- Hindi News
- National
- KASRAWAD News Mp News Information Of 192 Youth Will Be Found In The Magazine
पत्रिका में 192 युवाओं की जानकारी मिलेगी
इधर...महिला दिवस पर हुई ग्राम सभा
गोगावां/घुघरियाखेड़ी | महिला दिवस पर विशेष ग्रामसभा हुई। वंदना पाटीदार व दीपक गुप्ता ने महिलाओं को समूह की जानकारी दी। सचिव ओमप्रकाश यादव ने महिलाओं का सम्मान किया। ग्राम दसनावल में ग्रामसभा हुई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने योजनाओं व कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी। ग्राम सेवक विनोद चौहान, सचिव मो. शाकीर शेख, सरपंच देवराम परमार, सुमन निगवाल, ओमप्रकाश टटवाड़े आदि मौजूद थे।
खरगोन | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को अंबेडकर भवन में बलाई समाज के युवक-युवतियों के परिचय में संचार क्रांति के रूप में डिजीटल परिणय पत्रिका का विमोचन हुआ। परिचय पत्रिका हंसराज सांवले व राकेश अटोदे ने तैयार की है। इसमें 192 युवक युवतियां शामिल है। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रजीतसिंह सांवले व विशेष अतिथि डॉ. एसके अटोदे, अजाक्स जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार करोंदिया, जिला कोषाध्यक्ष एसके अटोदे व अंजू धूले विशेष रूप से मंच पर उपस्थित थे। इस दौरान एचएल अटोदे, संतोष पंचोले आदि मौजूद थे।