भक्ति गीतों पर निकाली यात्रा, गुलाल से खेली होली
गुलाल व फूलों से सराबोर लोग। भजनों पर थिरकते वृद्ध व युवा। माइक पर भजनों की प्रस्तुति देते गायक कुछ ऐसा ही माहौल शनिवार को रंगपंचमी पर शहर के मुख्य मार्ग पर दिखाई दिया। मुरली मनोहर मंदिर परिसर से पं. उमाशंकर कानूनगो के सान्निध्य में हरे राम हरे कृष्ण भक्त मंडल ने फाग यात्रा निकाली। इसमें गुलाल व फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण
का संदेश दिया।
कोरोना वायरस के कारण प्रशासन से गेर यात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिली। जिस पर नगरपालिका ने गेर नहीं निकाली। सुबह 10 बजे यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। होली के भजनों पर भक्तों ने प्रस्तुति देते हुए पीपल चौक पहुंचकर मंदिर परिसर में यात्रा का समापन किया।
कोरोना वायरस के डर से खेली सूखी होली
ठनगांव | ग्राम के जितेंद्र कुशवाह व अनिल कुशवाह ने बताया युवाओं ने सूखे रंग, गुलाल से होली खेली। लोगों को कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव की सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए।
गुलाल और फूलों के साथ फाग यात्रा निकालते श्रद्धालु।