- Hindi News
- National
- Badwah News Mp News Maheshwari Samaj Children Participate In The Costumes Of Radha Krishna In The Fest Festival
माहेश्वरी समाज : फाग उत्सव में बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में हुए शामिल
सनावद | शहर के माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा मुरली मनोहर बावड़ी मंदिर परिसर में रविवार को विश्व महिला दिवस व फाग महोत्सव मनाया। समाजसेवी अर्चना परवाल ने बताया आयोजन का उद्देश्य बेटे बेटियों व नवविवाहिताओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना। जिससे वह समाज के रीति नीति, संस्कृति, पोशाक, तौर तरीके व रिवाजों से आसानी से जुड़ सके। उनमें समदर्शी समभाव का बीजारोपण हो सके। आगामी पीढ़ी को समाज से जोड़ कर रखना प्रत्येक परिजन का कर्तव्य है। कार्यक्रम में ललिता अजमेरा, पार्वती जाखेटीया, शकुंतला मूंदड़ा, विमला मंत्री, शांता मंत्री, दुजारी बाई का शाल श्रीफल भेट कर सम्मान किया। फाग उत्सव में बच्चे भगवान राधा कृष्ण की वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाएं भजन संगीत पर थिरकी। फूलों की होली खेली गई। महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा पलोड़ ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें कोषाध्यक्ष सुचिस्मिता चोखड़ा, उपाध्यक्ष अनिता मूंदड़ा, सांस्कृतिक सचिव शोभा दुजारी, सह सचिव स्वाति जाखोटिया व स्वाति पलोड़ को नियुक्त किया।