पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KASRAWAD News Mp News Maheshwari Sarees Should Be Prepared Keeping In Mind The Fashion Social Worker Devendra Sadhau

फैशन को ध्यान में रख तैयार करें महेश्वरी साड़ियां- समाजसेवी देवेंद्र साधौ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेश्वर | महिला दिवस पर बुनकर सेवा केंद्र इंदौर व वस्त्र मंत्रालय ने कार्यक्रम आयोजित कर हथकरघा क्षेत्र में योगदान के लिए बुनकर महिलाओं का सम्मान किया। 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

मुख्य अतिथि समाजसेवी देवेंद्र साधौ ने कहा वर्तमान फैशन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महेश्वरी साड़ियां तैयार की जाए। इससे व्यापार बढ़ेगा। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की बात भी कही। बुनकर सेवा केंद्र के कार्यालय प्रमुख अंशुमन गुप्ता, हस्तशिल्प निगम के श्यामरंजन सेनगुप्ता, एनएचडीसी के विनोद श्रीवास्तव और मनरेगा अधिकारी अर्चना पटेल ने योजनाओं की जानकारी दी। अलाउद्दीन अंसारी, बसंत श्रवणेकर, गिरीराजसिंह आदि मौजूद थे। सामाजिक संस्था शक्ति सेवा प्रकल्प ने जागरूकता व सशक्तीकरण कार्यक्रम रखा। कामकाजी महिलाओं व विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए परिवार का भरण पोषण व दायित्वों का निर्वाह करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. वंदना प्रजापत ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...