पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanavad News Mp News Making Mistakes In Life Human Nature Improving Culture Shah

जीवन में गलती करना मानवीय प्रकृति, सुधारना संस्कृति- शाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसने कभी अपने जीवन में गलतियां नहीं की हो। गलतियों से अनुभव प्राप्त कर ही श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण होता है। मनुष्य गलतियों का पुलिंदा है जो पग-पग पर गलतियां करता है लेकिन गलतियों को सुधार लेना मानवीय संस्कृति है। गायत्री शक्तिपीठ पर प्रबंध ट्रस्टी जगदीश शाह ने रंग पंचमी पर यह बात कही। उन्होंने कहा गलती करना मानवीय प्रकृति है लेकिन उन्हें सुधार लेना मानवीय संस्कृति है। जीवन को हर्षाेल्लास के साथ कैसे व्यतीत किया जाए उसे एक गीत के माध्यम से बताया। रंगों के पर्व में बुराइयों को अच्छाइयों में मिलाकर आपसी प्रेमभाव और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर मिलता है।

पिपराड़ के गायत्री परिजनों अमानसिंह मिस्त्री, धरमसिंह चौहान, शक्तिसिंह सोलंकी, महिपालसिंह चौहान, खुमानसिंह ने पर्व की महत्ता से युक्त निमाड़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। शासन की योजना के तहत मातृत्व लाभ की सुरक्षित प्रसव योजना, गर्भावस्था में रखी जाने वाली सावधानियां, खानपान, आचार विचार, रहन सहन, नियमित स्वाध्याय, सद्व्यवहार तथा सत्चिंतन को एक नाटिका के माध्यम से मंचित किया। जितेंद्र बिर्ला ने झोलाछाप डाॅक्टर, चेतराम मुछाला ने तांत्रिक गोदड़ा बाबा, पन्नालाल चौहान में गर्भिणी महिला, सुनील धनगर ने गर्भिणी के पति तथा जगदीश शाह ने आचार्य की भूमिका की प्रस्तुति दी। इस दौरान पं. रवींद्र दुबे, डाॅ. सोहन गुर्जर, पन्नालाल बिर्ला, रामेश्वर बिर्ला, डाॅ. राधेश्याम बिर्ला, महेंद्रसिंह पंवार, अनोखीलाल पटेल सहित युवा मंडल, महिला मंडल, प्रज्ञा मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कोरोना वायरस : जागरुकता रैली निकाली

धरगांव | राजपूत करणी सेना व सरदार पटेल विचार मंच माझी समाज विचार मंच ने कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता रैली निकाली। ग्राम पटेल स्व. हिम्मतसिंह पटेल के निवास स्थान से शुरू हुई जागरुकता रैली में ग्रामीण शामिल हुए। इसमें बीमारी के बचाव के लिए बुजुर्ग व बच्चों को मास्क का उपयोग, साफ सफाई का संदेश दिया। चल समारोह में विक्रमसिंह पटेल, दिनेशसिंह पटेल, विशेष पटेल, राहुल मंडलोई, शांतिलाल पंवार, मुकेश पंवार उपस्थित थे।

एसडब्ल्यूएन 2 सनावद. निमाड़ी गीत की प्रस्तुति देते कलाकार।
खबरें और भी हैं...