पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Mla Ravi Joshi Arrives At Khatu Shyam Temple Jhuma Raised Slogan

खाटू श्याम मंदिर पहुंचे विधायक रवि जोशी, झूमा ने हाथ उठाकर लगाया नारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश की राजनीति का ड्रामा : जयपुर के रिसॉर्ट में मोबाइल बंद कर मैराथन बैठक की, खाली समय देव दर्शन व ठहाकों में बिताया

जयपुर में प्रदेश के कांग्रेसी विधायक दो रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं। संगठन स्तर पर विधायकों की एकजुटता को लेकर मैराथन बैठक हो रही है। खाली समय में विधायक खूब मनोरंजन कर रहे हैं। जबकि सरकार बचाने के लिए धर्मस्थलों पर पहुंचकर विधायक पहुंच रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को तीसरे दिन भी उनके मोबाइल बंद रहे। जबकि उनके बीच से वीडियो वायरल हुए। इसमें विधायकों का एक दल दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा। यह वीडियो वायरल हुआ।

दल में खरगोन विधायक रवि जोशी भी थे। सभी ने हारे का सहारा खाटू श्याम के दर्शन किए। साथ ही हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा के जयकारे के साथ मदद की गुहार लगाई। दो दिनों में विधायकों को मनोरंजन के साथ हलके फुलके अंदाज में पार्टी की मजबूती पर लगातार बातचीत हुई। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कांग्रेस की विचारधारा त्याग और बलिदान जैसी बातों से विधायकों काे मोटिवेट भी किया। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत व मुकुल वासनिक विधायकाें के साथ है। रिसोर्ट में बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्रसिंह ने विधायकों का खूब मनोरंजन किया। उनके साथ झूमा सोलंकी, पांचीलाल मेड़ा, चंद्रभागा किराड़े भी दिखाई दिए। दो अलग-अलग रिसोर्ट में विधायक सचिन बिरला व केदार डाबर भी हैं। जबकि कृषि मंत्री सचिन यादव भोपाल में हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों के इस्तीफे हाेने के बाद उनके विभागों का बंटवारा अन्य मंत्रियों में कर दिया। डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ को महिला एवं बाल विकास विभाग का दायित्व सौंपा।

शेरा ने नारा लगाया देखो देखो कौन आया, विधायक बोले- शेर आया शेर आया

वायरल एक अन्य वीडियो में विधायक नारे लगा रहे हैं। सभी खुशनुमा अंदाज में है। बुरहानपुर विधायक सभी विधायकों के बीच मनोरंजन करते हुए नारे लगवाते दिख रहे हैं। उन्होंने खुद पर नारा तैयार कर लगाया कि देखो देखो कौन आया। सभी विधायक हाथ उठाकर बोले- शेर आया शेर आया। बुधवार की रात पारंपरिक राजस्थानी गीतों पर आधारित गीत-संगीत व नृत्य निशा में शामिल हुए।

विधायक का सिंधिया को समर्थन देने का वीडियो बनाकर किया अपलोड; शिकायत

सनावद/बड़वाह | विधायक सचिन बिरला के टीवी पर दिए बयान के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात को थाने पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को आवेदन सौंपा है। कहा कि बिरला ने जयपुर एयरपोर्ट पर मप्र के राजनीतिक हालात को लेकर बयान दिया था। इस बयान को असामाजिक तत्वों ने निमाड़ी में भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को समर्थन देने का फर्जी वीडियो बनाकर अपलोड किया है। असामाजिक तत्वों की जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए।

अन्य िवधायकों के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे रवि जोशी।

ठा. सुरेंद्रसिंह के साथ रिसोर्ट में मनोरंजक नारे लगाते झूमा सोलंकी, मेड़ा, चंद्रभागा किराड़े।
खबरें और भी हैं...