विधायक बोले- दिव्यांग सम्मेलन में 100 जोड़े हुए तो मुख्यमंत्री को बुलाएंगे
खरगोन | शाम को उत्कृष्ट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक रवि जोशी ने कहा- आगामी दिनों में होने वाले दिव्यांग परिचय सम्मेलन में सहभागी करने के बाद यदि 100 से अधिक दिव्यांग जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है। यदि जोड़ों की संख्या पर्याप्त होती है तो मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी आमंत्रित करेंगे।
पॉक्सो एक्ट की जानकारियां दी : खरगोन। चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। पुलिस ने गर्ल्स कॉलेज, होस्टल, स्कूलों में छात्राओं को जानकारी दी।