पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badwah News Mp News No Village Like Tamarind Bada Peepal No Village Like My Village

इमली, बड़, पीपल सी छांव नहीं, मेरे गांव जैसा कोई गांव नहीं...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार की रात ग्राम बरसलाय के पनघट कुएं की चौपाल पर मां रेवा ग्रुप के तत्वावधान में हास्य कवि सम्मेलन हुआ। रात 8 से 3 बजे तक चले कार्यक्रम में कवियों ने गीत, गजल व कविताओं से श्रोताओं को बांधे रखा। गांव के ही कवि व सूत्रधार जितेंद्र यादव ने “इमली, बड़, पीपल सी छांव नहीं है, मेरे गांव जैसा कोई गांव नहीं है...’ से अपने गांव की खूबियां बताई। मंच संचालक डॉ. शैलेंद्र चौकड़े सनावद ने बेटियों पर कविता पढ़ी “मेरी सारी ऊंगलियाें से ये एक ऊंगली जलती है, जिस ऊंगली को पकड़कर मेरी बेटी चलती है...’। कवि नरेंद्र अटल महेश्वर ने कविता पढ़ी “इसकी पहचान से तेरी मेरी पहचान जिंदा है, ये सदियों तक रहे दिल में यही अरमान जिंदा है...’। कृष्णपालसिंह राजपूत ने कविता के माध्यम से देश के संस्कारों को परिभाषित करते हुए कहा “मैं यह नहीं कहता मेरे देश में आधुनिक चीजें व मोटर कार है, मेरे देश में वो है जो विदेशों में नहीं, मेरे देश में संस्कार है..’। कवयित्री साबिया असर ने वतन के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए पढ़ा “मैं तुझसे मांगती हूं ये मेरे प्यारे वतन, मेरे जनाजे को मिले तेरे तिरंगे का कफन...’। विष्णु विश्वास ने नेताओं पर पेरोडी सुनाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के श्रोता शामिल हुए।

होली मिलन... कवियों ने हास्य व व्यंग्य रस की दी प्रस्तुतियां

सनावद | निमाड़ की कला साहित्य व संस्कृति की संस्था अखिल निमाड़ लोक परिषद ने होली पर्व पर होली मिलन समारोह का आयोजन नगरपालिका परिषद कक्ष में किया। इसमें कवियों ने हास्य व्यंग की रचना सुनाकर श्रोताओं को हंसाया। कवि दीपक पगारे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अन्य रचनाएं सुनाई। कवि मुजीब अमन, प्रवीण शर्मा, भरत यादव, जाकिर हुसैन अमी, अजय वर्मा, रेहान मिर्जा व किशोर चोलकर ने हास्य, व्यंग देशभक्ति के साथ होली की रचनाएं प्रस्तुत की। शायरों ने शेर व गजल सुनाई। देश की राजनीति व वर्तमान परिस्थिति पर कवियों ने व्यंग्य प्रस्तुत किए। अतिथियों ने कहा ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। इस दौरान राशिद जोया, अतुल तंबोली, विवेक विद्यार्थी, गौतम विद्यार्थी, प्रमोद गंगराड़े, कानू नागोबा, विपिन गुप्ता, युवराज शर्मा, रवि पाटिल, विशाल चतुर्वेदी, राहुला इंगला व अन्य मौजूद थे।

फाग उत्सव व बजरबट्टू कवि सम्मेलन अाज

बड़वाह | कोरोना वायरस के चलते जनमानस की सुरक्षा के लिए व अनुमति न मिलने के कारण इस बार रंग पंचमी पर गैर नहीं निकलेगी। एक दिन पूर्व रात में महाबजरबट्टू कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें फाग उत्सव भी मनाया जाएगा। नवसृजन व राकेश गुप्ता मित्र मंडल रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर 13 मार्च को फाग उत्सव व बज्जरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस पर देश के ख्यात कवि अपनी रचनाओं से पाठकों को गुदगुदाएंगे। हास्य कवि सम्मेलन में कवि श्याम अंगारा राजस्थान वीर रस, सुरेंद्र सर्किट उज्जैन हास्य, कृष्णपाल राजपूत भीकनगांव हास्य, नम्रता नमिता भोपाल गीत गजल, राजेश प्रजापत सेगांव हास्य, पंकज प्रखर सिंघाना वीर रस, अतुल तंबोली सनावद हास्य, रूपेश राठौर ओजस्वी धार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार शिवशेलेंद्र यादव कविराज धार रहेंगे। संस्था नवसृजन के संयोजक राकेश गुप्ता, रघुनाथ जाट, नरेंद्र राठौर, अनिल राय, महेंद्रसिंह अमई, विजय महाजन, साबिर खान, विकास पाटूदे, राज वर्मा, पिंटू बंसल, मुकेश शर्मा, लखन गड़गोती, अंतिम केवट ने कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील आमजन से की है।
खबरें और भी हैं...