- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Nominees Report Of 6 Injured Policemen In 13 Trespassers Custody May Cross 100
6 घायल पुलिसकर्मियों की नामजद रिपोर्ट पर 13 उपद्रवी हिरासत में, 100 पार जा सकता है आंकड़ा
संजयनगर-मोतीपुरा मार्ग पर रविवार की रात को एक व्यक्ति के साथ मारपीट के बाद हुए दो पक्षों में भीषण पथराव में 10 से ज्यादा मकानों में लूटपाट व आगजनी हुई। इसमें एसडीओपी, टीआई व 6 पुलिसकर्मियों सहित 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। इलाज के बाद सभी की छुट्टी हो गई। पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है।
उपद्रवियों ने नगरपालिका के फायर फाइटर व निजी बाइक सहित 7 वाहनों में तोड़फोड़ की। रात 3.30 बजे कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, एसपी सुनील पांडेय ने क्षेत्र का दौरा किया। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज देखे। 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ने के आसार है। 10 से ज्यादा पीड़ितों ने 5 लाख से ज्यादा के आभूषण व नकदी की लूटपाट बताई है। 3 लाख से ज्यादा की घरेलू सामान नष्ट हो गया। 10 से ज्यादा लोगों को पुलिस की मदद से लोगों ने निकाला। उपद्रव के बाद 50 पाइंटों पर 400 पुलिसकर्मियों का बल तैनात है। नगरपालिका के सफाई अमले ने क्षेत्र से सड़कों पर फैले पत्थर व ईंट के टुकड़े समेटे। स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने बताया कि सफाईकर्मियों की टीम ने सफाई की। दो ट्रॉली पत्थर व ईंट के टुकड़े एकत्रित किए। सोमवार शाम को एसडीएम अभिषेक गेहलोत व विधायक रवि जोशी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। तालाब चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी डागुर ने बताया उपनिरीक्षक पप्पू मोरे, छत्रपालसिंह धुर्वे, आरक्षक श्याम पंवार, संतोष शुक्ला, भगवान और सैनिक राकेश घायल हुए। इनकी रिपोर्ट पर माज, यूनुस, सद्दाम, शाबाज, इमरान, शाहरूख, इस्माईल, जफर, सैयद, शाहरूख, आरिफ के अलावा आशीष व शेखर को हिरासत में लिया है। आरोप है जब पुलिस ने दबाव बनाया तो उन्होंने घरों की छत व अंदर से हमला किया।
10 से ज्यादा घरों में आभूषण व नकदी लूटे, पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
लोगों ने उपद्रव की पीड़ा पुलिस को बताई, महिला बोलीं - आभूषण ले गए
45 वर्षीय महिला ने बताया कि रात 10 बजे खाना बना रही थी। मोहल्ले में भीड़ चिल्लाने लगी। मारो-मारो। बाहर निकली। मैंने कहा- आप मत लड़ो। दूसरे मोहल्ले के विवाद में हमें क्या करना है। कुछ युवाओं ने कहा कि आपको कुछ नहीं होगा। आप अंदर जाओ। पड़ोस के घर में पत्थर फेंके गए। डरकर सामने पड़ोसी के मकान में चली गई। उपद्रवियों ने मेरे मकान का दरवाजा तोड़ दिया। जलता ट्यूब लेकर अंदर घुसे। आलमारी से आभूषण व नकदी ले गए। इसके बाद आग लगा दी।
घर पहुंच सीसीटीवी देखा तो हो रही थी तोड़फोड़
दुकान संचालक ने कहा कि रात करीब 10 बजे दुकान बंदकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही सीसीटीवी से कनेक्ट टीवी पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। वे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने लगे।
सुनील कुमार पांडेय, एसपी, खरगोन
युवक बोला- बच्चों व प|ी के साथ देख रहा था टीवी, डर था कि जिंदा न जल जाए
30 वर्षीय युवक ने बताया कि प|ी व बच्चों के साथ टीवी देख रहे थे। चिल्लाने व पत्थरों की आवाज आई। बाहर देखा तो भीड़ थी। दरवाजा लगाकर अंदर हो गया। लोगों ने बरामदे में खड़ी बाइक को आग लगा दी। अंदर डर था कि कहीं मकान में आग न लगा दे। हम जिंदा जल जाएंगे।
ऐसे हुई शुरुआत- संजय नगर में शराबियों ने विवाद कर मारा पत्थर
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात 9:30 बजे धार्मिक शिक्षक रियाज दोपहिया वाहन से संजयनगर जा रहा था। चार रास्ता क्षेत्र में किसी बात को लेकर कुछ शराबियों ने रोककर विवाद किया। पत्थर मार दिया। प्रतिक्रिया में दो पक्षों में पथराव हुआ।
उपद्रवियों ने पथराव कर मकानों में आगजनी भी की।
{संजयनगर-मोतीपुरा क्षेत्र में 7 वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी, पथराव से घरेलू सामान नष्ट
{50 पाइंट्स पर 400 पुलिसकर्मी तैनात किए, एसपी बोले- त्योहार पर विवाद हुआ तो करेंगे कड़ी कार्रवाई
{रात 3.30 बजे कलेक्टर-एसपी ने जायजा लिया, नपाकर्मियों ने दो ट्रॉली पत्थर व ईंट के टुकड़े समेटे