परंपरागत तरीके से निकली गैर, गीतों पर थिरके लोग
गैर में गीतों पर थिरकते लोग।
पाडल्या | मंगलवार को नगर में धुलेंडी पर नगर में परंपरागत रुप से गैर निकाली गई। सुबह 5 बजे नगर के पटेल हुकुम चंद पाटीदार व जमीदार सुरेश कानूनगो ने होलिका दहन किया। छोटे बच्चों की टोली एक दूसरे को सूखे रंगीन गुलाल का रंग लगाकर होली खेलते नजर आए। सुबह 11 बजे नगर में मिरधिंग पार्टी ने झांझ मिरधिंग, ढोल ताशों व होली के गीतों के साथ गैर शुरू हुई। नगर के भवानी माता चौक, शंकर मंदिर चौक, हनुमान मंदिर गली, श्री राम मंदिर चौराहा, बाजार चौक सहित नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए होलिका दहन स्थल पर गैर का समापन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे होली के गीतों पर जमकर थिरके।