पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Nuisance Case Drones On Roofs And Surveillance Of Policemen On The Ground

उपद्रव मामला : छतों पर ड्रोन व जमीन पर पुलिसकर्मियों की निगरानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरगोन | शहर के संजय नगर मोतीपुरा मार्ग पर पिछले दिनों हुए उपद्रव के बाद पुलिस लगातार अलर्ट है। शुक्रवार को पुलिस ने चिन्हित क्षेत्रों मंे ड्रोन से छतों पर निगरानी की। साथ ही फ्लैग मार्च निकाला। टीआई ललितसिंह डागुर ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की गई। शाम 5.30 बजे एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार व एसडीएम अभिषेक गेहलोत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। एएसपी ने बताया कि शनिवार को रंगपंचमी के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी व अन्य विभागों के कर्मचारी तैनात है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों में पत्थर व ईंटे भरी गई। दो दिन तक लगातार कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।
खबरें और भी हैं...