पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाटीदार समाज :लो धारा 370 छू मंतर हो गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कसरावद | बिठेर में पाटीदार समाज ने फाग उत्सव के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया। सूत्रधार जितेंद्र ज्वाला ने “धारा 370 हो गई छू मंतर” रचना सुनाई। किसान पर कविता पढ़कर नेताओं को किसानों की ओर से कृषक हित का संदेश दिया। हास्य कवि राजेश प्रजापत ने हास्य टिप्पणियों खूब हंसाया। कांताप्रसाद कमल व रचना गोस्वामी अागरा ने शृंगार गीत गाए। वीर रस के कवि अपूर्व शुक्ला ने राष्ट्र और मां पर कविता पढ़ी। विष्णु विश्वास ने हास्य से सराबोर कर दिया। हास्य कवि शैलेष सारंग ने संस्कृत में हास्य शैली से हंसाया। वीर रस के कवि प्रशांत प्रयास ने “खून मांगता है तिरंगा “ एवं “सैनिक की बेटी” पर कविता पढ़कर तालियां बटोरी। रात 8:30 बजे से रात 2 बजे तक चला। अजय पाटीदार, राकेश पाटीदार, सरपंच नरेंद्र पाटीदार, दिनेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, शंकर पाटीदार, सुनील पाटीदार, गौरव पाटीदार, रूपेश पाटीदार, विजय पाटीदार, सुधीर पाटीदार आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...