पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhikangauv News Mp News Peace Committee Members Will Give 95 Thousand Rupees To Improve Cameras

कैमरे सुधरवाने शांति समिति सदस्य देंगे 95 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसडीओपी कार्यालय में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओपी राजाराम अवास्या ने होली, रंगपंचमी, गणगौर, रामनवमी व हनुमान जयंती पर्व को लेकर चर्चा की। शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की बात कही। लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत व नए स्थानों पर कैमरे लगवाने के लिए समिति सदस्यों ने जनसहयोग से 95 हजार 200 रुपए देने की घोषणा की। इनमें मोहनप्रताप चौहान, विजय महाजन, नप अध्यक्ष दीपक ठाकुर, सलीम खान, विक्रम चांगल व पत्रकार संघ ने 11-11 हजार, अनिल जायसवाल व पारस कासलीवाल ने 5100-5100 और ईसाक कुरैशी, रवि पटेल, पवन चौबे, मंसूर पठान, अरविंद जैन व विजय चंदेल ने 5000-5000 रुपए देने की बात कही। समिति सदस्यों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। एसडीएम बीएस सोलंकी, थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...