पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KASRAWAD News Mp News People Came From Homes With Cow Dung For Holika Dahan Devotees Made A Circumambulation Worshiped

होलिका दहन के लिए घरों से गोबर के उपले लेकर पहुंचे लोग, श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई, हुआ पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यहां होलिका का 15 से ज्यादा स्थानों पर पूजन के बाद सामूहिक दहन हुआ। शाम को बच्चों ने गोबर के उपले होली में अर्पित किए। महिलाओं ने होलिका पूजन कर परिक्रमा की। वार्ड 3 स्थित पुराने ब्लॉक ऑफिस के पीछे युवाओं ने ढोलक व तबला पर भक्त प्रह्लाद की प्रभुभक्ति का गान किया। बालिका माही राठौर व रिद्धि मंडलोई ने बताया 10 दिन पहले गोबर के उपले तैयार किए गए थे। हार बनाकर होली माता को समर्पित किए। इसके अलावा क्षेत्र के दोगावां, ब्राह्मणगांव, कोगावां, मोगावां, माकड़खेड़ा, कठोरा, लेपा, टिगरियाव सायता, बड़गांव, साटकुर, भीलगांव, लोहारी, सेलानी, गोपालपुरा, ओझरा में होलिका दहन पारंपरिक ढंग से हुआ।

महिलाओं ने किया होलिका का पूजन

करही | सोमवार को नगर में कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने होलिका दहन के पूर्व महिलाओं ने पूजा अर्चना कर भोग लगाया। यहां पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कंडो की होली जलाई जाएगी।

200 मीटर लंबी माला होली में की अर्पित

दौड़वा | ग्राम में पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए होलिका दहन के लिए गवली समाज के बच्चों ने गोबर से बने व्यड़िये की 200 मीटर लंबी माला गांव के प्रमुख मार्गों से ले जाकर होली में अर्पित की। छोटे-छोटे बच्चे लंबी माला लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों ने बच्चों के इस कार्य पर हर्ष जताया।

भग्यापुर में हर घर से 5-5 कंडे होलिका में अर्पित

भग्यापुर | सोमवार को ग्रामीणों ने होलिका दहन की तैयारी कर पूजन किया गया। भग्यापुर में गांव पटेल ने शाम 7 बजे होलिका दहन किया। हर घर से 5-5 कंडे लाकर होलिका में भेंट किए। पंडित महेशचंद बर्वे ने बताया पूजा अर्चना कर परिक्रमा की गई। बहादरपुरा गांव के यशवंत मालवीया, राकेश मालवीया ने बताया कि होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडों का उपयोग किया है। यहां 25 सालों से कंडों से होली जला रहे हैं। सखाराम जाधव, मुकेश मालवीया आदि उपस्थित थे।

गोबर के हार तैयार कर अर्पित किए

बोरावां | यहां शाम को पूजा अर्चना कर होलिका की तैयारी की गई। बालिका पायल जायसवाल ने 300 से ज्यादा गोबर के मोती तैयार किए। उन्हें सुखाकर पूजा अर्चना कर होलिका में भेंट किए। अन्य बालिकाओं के साथ होलिका दहन स्थल पहुंचे। वहीं बच्चों मंे उत्साह नजर आया।

पर्यावरण संरक्षण : होली में कंडों होगा उपयोग

पाडल्या | नगर में सोमवार शाम को महिलाओं व बच्चों होलिका की पूजा अर्चना की। नगर के होली टकेडा स्थित होलिका का महिलाओं ने पूजन कर हार कंकन व पुरमपुली के प्रसाद का भोग लगाया। गोबर के बने कंडे होलिका पर चढ़ाए। मंगलवार सुबह 5 बजे नगर के पटेल के निवास से ढोल ताशों के साथ लोग होलिका दहन के लिए होली टकेड़ा स्थल पर पहुंचेगे। जहां पर नगर के पटेल द्वारा होलिका का परंपरानुसार पूजा अर्चना कर होलिका का दहन किया जाएगा।

पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प

ठनगांव | कटते पेड़ो, वनों के विनाश व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ग्रामीणों ने होली पर गोबर के कंडों से दहन करने का संकल्प लिया। ग्राम पटेल ने बताया होली पर गोबर के कंडों का ही प्रयोग किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लकड़ी जलाने नहीं दी जाएगी।

होलिका को सजाकर लगाई परिक्रमा, 35 से अधिक स्थानों पर दहन

महेश्वर | सोमवार देररात नगर में 35 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन हुआ। महात्मा गांधी मार्ग पर होलिका को आकर्षक विद्युत सज्जा व मूर्ति के रूप में सजाया गया। नर्मदा मार्ग स्थित बीसा नीमा महाजन समाज ने होली जलाई। परिक्रमा की। इसके अलावा किला परिसर, नर्मदा मार्ग, केवट मोहल्ला, अयोध्या बस्ती, लक्ष्मीबाई मार्ग, कहार मोहल्ला, भगतसिंह मार्ग, धान मंडी, राजपूत मोहल्ला, आंबेडकर मार्ग, मल्हारगंज, महात्मा गांधी मार्ग, वल्लभ विहार कॉलोनी, महालक्ष्मी नगर, वृंदावन कॉलोनी, जेल रोड आदि में कार्यक्रम हुए।

पर्व के लिए 10 दिन पहले से गोबर के उपले तैयार किए थे

51 फीट की गोबर की कुंडलिया की माला भेंट

खामखेड़ा | यहां होलिका के लिए 51 फीट लंबाई की गाय के गोबर की माला होलिका में समर्पित की गई। महाराणा प्रताप ग्रुप की 10 बालक-बालिकाओं ने पांच दिन में माला तैयार की। मोनिका,रौनक, कशिश, कीर्तन, मिताली, रोशनी, गायत्री, प्राची, चंदन, हर्षित सहयोग किया। ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गोबर से तैयार माला तैयार करने की प्रशंसा की।

महेश्वर. नर्मदा मार्ग पर बीसा नीमा महाजन समाज ने होलिका उत्सव मनाया। महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम लगाया।

आज गाड़ा खिंचाई होगी, तैयारियां शुरू

घुघरियाखेड़ी | यहां होली पड़वा पर मंगलवार शाम 6 बजे गाड़ा खिंचाई होगी। गाड़ों की साज सज्जा के साथ रंगरोगन किया गया। यहां राकेश बाबा के साननिध्य में नागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गाड़ा खींचे जाएंगे। बलीराम माधव, भगवान यादव, शुभम चौहान आदि ने बताया पानी से धुलाई की गई। तैयारियों में गांव सहित क्षेत्रभर के अनुयायियों ने सहयोग किया।
खबरें और भी हैं...