- Hindi News
- National
- Sanavad News Mp News People39s Vehicles Are Becoming Unbalanced Due To Pits On The Highway Near The Police Station Fear Of Accident
थाने के पास हाईवे पर हुए गड्ढों से लोगों के वाहन हो रहे असंतुलित, हादसे की आशंका
हाईवे पर धीमा चल रहा डामरीकरण का काम
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। नगर से बीच से होकर गुजर रहे मार्ग पर थाने के पास ही इतना बड़ा गड्ढा हो गया है कि वहां से गुजरने वाले वाहनों को पलटने का डर बना रहता है। वहां से निकल रही रेत के कारण बाइक व अन्य वाहनों के फिसलने का अंदेशा रहता है।
एमपीआरडीसी की देखरेख के अभाव में इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन बाइक चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। एमपीआरडीसी द्वारा हाईवे पर डामरीकरण का काम अन्य स्थान पर किया जा रहा है। देशगांव के पास से शुरू हुआ डामरीकरण का काम करीब दो माह बाद भी दौड़वा तक ही पूरा हुआ है। लोगों ने बताया डामरीकरण का काम तेज गति से किया जाए तो लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही हाईवे पर हो रहे गड्ढों से लोग दुर्घटनाग्रस्त नहीं होंगे। डामरीकरण कर रहे ठेकेदार ने दौड़वा के पास आकर काम बंद कर दिया है। जो करीब 15 दिनों से बंद है। लोगों ने डामरीकरण का काम धीमी गति से चलने का आरोप लगाया है।
शहर के बीच से गुजर रहे हाईवे पर हुए गड्ढे।