- Hindi News
- National
- BALSAMUND News Mp News Police Got Two Day Remand Of Historyheater Sanjay Yadav
पुलिस को मिली हिस्ट्रीशीटर संजय यादव की दो दिन की रिमांड
18 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद से भोपाल जेल में बंद है यादव, अवैध हथियारों के मामले में पूछताछ करेगी पुलिस
भोपाल जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर व भाजपा नेता संजय यादव को शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। पिछले वर्ष घर से अवैध हथियार व विस्फोटक मिलने के मामले में शहर थाना पुलिस ने रिमांड मांगी। न्यायालय ने 2 दिन को रिमांड दिया है। यादव 18 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद से भोपाल जेल में बंद है।
कुख्यात बदमाश संजय यादव को शुक्रवार दोपहर को भोपाल से सेंधवा लाकर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में पुलिस बल तैनात था। एसडीओपी तरुणेंद्रसिंह बघेल व थाना प्रभारी तूरसिंह डावर भी मौजूद रहे। पुलिस ने न्यायालय से रिमांड मांगी। न्यायालय ने रिमांड मंजूर की। इसके बाद यादव को थाने ले जाया गया। पुलिस अब अवैध हथियारों व विस्फोटक के संबंध में पूछताछ करेगी।
बड़ी संख्या में मिले थे अवैध हथियार
लोकसभा चुनाव के दौरान 12 मार्च 2019 को नागलवाड़ी थाना अंतर्गत बालसमुद चौकी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपियों को पकड़ा था। आरोपियों ने बताया था हथियार यादव ने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दिए थे। इसके बाद 31 मार्च को तत्कालीन एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एक टीम ने यादव के घर से हथियारों की खेप बरामद की थी। इसमें 13 पिस्टल, 17 हथगोले व 111 कारतूस जब्त किए थे। संजय यादव, नपाध्यक्ष बसंतीबाई यादव का बेटा है।
शनिवार-रविवार पुलिस रिमांड पर
तरुणेंद्रसिंह बघेल, एसडीओपी सेंधवा