योजना के माध्यम से समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की रोजमर्रा की बुनियादी जरुरत व समस्याओं का समाधान किया गया था। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने मामले को लेकर जिले के एसडीएम व जनपद पंचायत सीईओ को पत्र जारी कर इन बुनियादी जरुरत व समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
इनमें चिकित्सा शिविर और ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, बिजली बिल व कनेक्शन के बारे में शिकायत निवारण, निःशक्तजन के लिए प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड के बारे में शिकायत निवारण, भू-पट्टा, ऋण पुस्तिका का विवरण, सफाई अभियान, धार्मिक कार्यक्रम, नशा मुक्ति के विरुद्ध शपथ, सहकारी समितियों और आंगनवाड़ी कार्यों का निरीक्षण तथा खाद व बीज से संबंधित किसानों की समस्याओं का निराकरण शामिल हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र में 3 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित कर क्लस्टरों का गठन करने का कहा है।
बैठक आज
खरगोन | डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129 जयंती को लेकर शनिवार को दोपहर 4 बजे अनुसूचित जाति व जनजाति के विभिन्न संगठनों की बैठक जवाहर मार्ग स्थित आंबेडकर भवन में होगी।