- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Rabi Season Pulses Production Will Decrease By 572 Due To Inclement Weather Every 15 Days
रबी सीजन : हर 15 दिन में मौसम खराब होने से दलहन उत्पादन 5.72 फीसदी घटेगा
मध्यप्रदेश समेत देशभर में दलहनी फसलों उत्पादन एक नजर में
(स्त्रोत : कृषि मंत्रालय नई दिल्ली के अनुसार, आंकड़े - उत्पादन लाख टन में, 2019-20 के आंकड़े अनुमानित है)
एग्रो डेस्क | इस साल मौसम की प्रतिकूलता के कारण दलहन उत्पादन पर असर पड़ सकता है। खरीफ सीजन में दलहन उत्पादक राज्यों में अत्यधिक बारिश से खरीफ दलहन को नुकसान पहुंचा है वहीं रबी दलहनी भी खेतों में ज्यादा नमी व बारिश से प्रभावित हुई है। प्रमुख दलहनी फसल चने की बुआई भी पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है। चना उत्पादन पिछले साल की तुलना में 5.72 फीसदी कम रहकर 95.82 लाख टन रह सकता है। पिछले साल 101.30 लाख टन चना उत्पादन हुआ था। प्रमुख चना उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश में चालू रबी सीजन में चने की बुआई 9 लाख हेक्टेयर कम हुई है।
कृषि मंत्रालय ने अपने उत्पादन अनुमान में 10 फीसदी दलहन उत्पादन कम होने का अनुमान जताया है। विशेषकर चना, मसूर, उड़द और मूंग का उत्पादन कम होने की उम्मीद है। रबी सीजन में हर 15 दिन में बारिश होने से दलहन उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। मसूर एवं अरहर जैसी दलहनों को बार-बार मौसम बदलने से नुकसान हुआ है। दलहन एवं अनाज संघ की रिपोर्ट के आधार पर इस बार केंद्र सरकार ने 263 लाख टन दलहन पैदावार का लक्ष्य रखा था लेकिन खराब मानसून से पैदावार में 10 फीसदी की गिरावट आएगी। मूंग की पैदावार करीब 30 फीसदी और उड़द की पैदावार में करीब 50 फीसदी की कमी आने का अनुमान है।
2016-17 231.30
2017-18 254.20
2018-19 231.20
2019-20 220.0