पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिया में उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्याम प्रेमियों ने गुरुवार की रात फागुण रंग धमाल महोत्सव का आयोजन किया। इस फाग उत्सव में खाटूश्यामजी के साथ फाग गीतों व गणगौर माता के भजनों को सुनकर श्यामप्रेमी झूम उठे। हर कोई रंग व गुलाल में सरोबार दिखाई दिया। स्कूल परिसर में हुए आयोजन में बाबा का अलौकिक दरबार सजाकर अखंड ज्योत जगाई गई।

भजन गायक हेमंत तिवारी, आशुतोष अग्रवाल, रज्जू सोनी, पीयूष कुशवाह, विनीत जोशी व कंचन सोनी ने होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में.., लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा.., घाटी चढ़ी न हऊं हारी ओ चंदा.. आदि सहित फाग गीतों से बाबा को रिझाया। भजनों के दौरान फाग उत्सव में रंग-गुलाल की बारिश व श्याम बाबा की मस्ती में प्रेमी झूमते रहे। इत्र व पुष्पवर्षा भी की गई। यह क्रम रात 3 बजे तक जारी रहा। इसके बाद बाबा को छप्पन भोग लगाए गए। आरती कर प्रसादी का वितरण हुआ।

खाटू श्याम जी का आकर्षक दरबार सजाया गया।

गुब्बारों से सजे पंडाल में श्याम भजनों के बीच गुलाल से होली खेली।
खबरें और भी हैं...