पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KASRAWAD News Mp News Recovery Campaign Started Two Months Ago To Avoid Trouble Figure Reached 80 Percent

परेशानी से बचने के लिए दाे माह पहले शुरू किया वसूली अभियान, 80 प्रतिशत तक पहुंचा आंकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली कंपनी ने 200 कनेक्शन काटे, सुपरवाइजर बोले- लक्ष्य हासिल कर लेंगे

बिजली विभाग ने मार्च माह में एक करोड़ रुपए की बकाया वसूली का लक्ष्य रखा है। इसके मुकाबले पिछले 12 दिन में उपभोक्ताओं से मात्र 7 लाख रुपए की वसूली ही हो पाई है। इसके बावजूद कंपनी अधिकारियों का दावा है कि मार्च माह की समाप्ति तक वसूली का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार नगर विद्युत फीडर में 16 गांव शामिल है। इसमें 9500 घरेलू व 1758 सिंचाई उपभोक्ता है। सिंचाई कनेक्शन वाले किसान वर्ष समाप्त होने पर राशि जमा करवाते हैं। वहीं घरेलू बकायादार उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं।

इसके बाद भी राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कनेक्शन वालों के पंचनामे बनाकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मार्च माह में ही 200 से ज्यादा कनेक्शन काटे गए हैं। सुपरवाइजर डीएस खाड़ेकर ने कहा एक करोड़ रुपए का लक्ष्य हासिल करने के प्रयास जारी है। कर्मचारी जुटे हुए हैं। माह समाप्ति तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

26 फरवरी 2020 तक वसूली की स्थिति


सपंत्ति की संख्या मांग वसूली

3539 23.22 12.21

एक पखवाड़े में 40 लाख रु. वसूली का लक्ष्य


प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए थे

महेश्वर | मार्च माह में राजस्व व गैर राजस्व दोनों करों की वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर परिषद ने कर्मचारियों को नियुक्त किया है। यह भवन-भूमि स्वामियों और निकाय की दुकान के दुकानदारों से वसूली कर रहे हैं। सीएमओ राजेंद्र मिश्रा ने बताया गुरुवार को नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगरीय निकाय अंतर्गत आने वाले राजस्व व गैर राजस्व करों की वसूली को लेकर सख्त निर्देश दिए है। कर की राशि जमा नहीं करने पर बकायादारों की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर वसूली करने के साथ ही नल कनेक्शन काटने के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। सीएमओ मिश्रा ने बताया अब तक विभिन्न कर की 50 लाख रुपए वसूली हो चुकी है। आगामी 15 दिन में 40 लाख रुपए वसूली का लक्ष्य दिया गया है।

इधर...एक करोड़ रुपए का लक्ष्य, पिछले 12 दिन में 7 लाख की वसूली


कर वसूली को लेकर 2 माह से नगर पालिका सक्रिय

भास्कर संवाददाता | कसरावद

वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले कर वसूली का लक्ष्य हासिल करने नगर परिषद दो माह पहले ही सक्रिय हो गई। पिछले साल 80 प्रतिशत वसूली हुई थी। नप ने वसूली के मामले में प्रदेश में 10 वां स्थान हासिल किया था। इससे उत्साहित होकर कर्मचारियों की 3 टीमें जनवरी माह से संपत्तिकर, जलकर व अन्य करों की वसूली में जुट गई। इसका परिणाम यह रहा कि मार्च माह की शुरूआत में ही वसूली का आंकड़ा 80 प्रतिशत तक पहुंच गया।

सीएमओ का कहना है इस बार शत प्रतिशत वसूली करेंगे। नप के अनुसार इस बार 1 करोड़ 67 लाख की वसूली का लक्ष्य है। फरवरी माह तक ही 1 करोड़ 23 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। 2011 की जनगणना के अनुसार नगर की आबादी 22750 है। दर्ज संपत्तियों की संख्या 3670 है। इनमें से 1520 पर संपत्तिकर लगाया गया है।

स्वाइप मशीन से भी कर सकेंगे भुगतान

नप में ऑनलाइन राशि जमा कराने की सुविधा है। इससे राशि जमा होते ही उपभोक्ता को रसीद भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा जल्द ही एक बैंक के माध्यम से स्वाइप मशीन लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रक्रिया जारी है। दाे माह बाद यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। मशीन लगने के बाद उपभोक्ता अपने एटीएम कार्ड से राजस्व, जल व अन्य कर का भुगतान कर सकेंगे।

पहले सूचना पत्र, समझाइश फिर दिखा रहे सख्ती

राजस्व निरीक्षक संतोषचंद्र दसौंधी ने बताया जनवरी माह से नप कर्मचारी डोर टू डोर जाकर जलकर, संपत्तिकर व अन्य करों की वसूली के लिए सूचना पत्र दे रहे हैं। कई लोगों ने नप से दुकानें लीज पर ले रखी है। सूचना पत्र व बार-बार समझाइश देने के बाद भी किराया नहीं जमा करने की स्थिति में ताले लगाकर दुकानों को सील किया जा रहा है। राशि जमा न करने पर सख्ती बरतते हुए 100 नल कनेक्शन काटे व 15 दुकानों पर ताले भी लगाए। वसूली टीम के मंगलेश दाबड़, महेश पंवार, साबीर खान, इम्तियाज खान व अकलीम खान ने बताया भुगतान के बाद कनेक्शन जोड़े भी जा रहे हैं।

आंकड़े नप के अनुसार, मांग व वसूली लाख में


नल कनेक्शन मांग वसूली

3661 36.06 34.42

दुकानों की संख्या मांग वसूली

396 8.08 3.86

सख्त कार्रवाई करेंगे

- प्रियंक पंड्या, सीएमओ

घर-दुकान तक पहुंचकर नप कर्मचारी कर वसूली कर रहे। कर जमा नहीं करने पर दुकानें सील की जा रही।
खबरें और भी हैं...