पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Right To Education Admission Process In Schools Will Start From The Last Week Of This Month

शिक्षा का अधिकार : इस माह के अाखिरी सप्ताह से शुरू होगी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला शिक्षा केंद्र ने निजी स्कूलों से आरक्षित सीटांे की संख्या मंगाई

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया मार्च के अाखिरी सप्ताह से शुरू होगी। जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। निजी स्कूलों से ऑनलाइन आरक्षित स्कूलों की सीटें मंगाई जा रही है। शिक्षा सत्र 2020-21 के तहत अप्रैल तक विद्यार्थियांे को स्कूल में प्रवेश दिलाने की योजना है, ताकि विद्यार्थियांे की पढ़ाई समय से शुरू हो सके। आरटीई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों की स्कूल की फीस शासन की ओर से दी जाती है। निजी स्कूल संचालकों को पोर्टल पर प्रारंभिक कक्षाआंे की कुल सीटों के साथ ही आरक्षित की गई 25 प्रतिशत सीट का ब्यौरा देना होगा। इसी के आधार पर जिला शिक्षा केंद्र आवेदन के लिए योजना बनाएगा।

4250 सीट 3529 पर प्रवेश : जिले में 2019-20 के शैक्षणिक सत्र में 4250 सीटें आरक्षित की गई थी। इसके विरुद्ध 7340 आवेदन आए थे। बावजूद इसके 3529 सीटों पर ही प्रवेश हो पाया था। 721 सीटें रिक्त रह गई थी। योजना में हितग्राहियांे को अपनी पसंद के आधार पर 1 से लेकर 10 स्कूलांे का चयन करना था। हितग्राही को पहली-दूसरी स्कूल में प्रवेश नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई ही नहीं की। सीटें रिक्त रह गईं। जिले में 634 निजी स्कूल 2019 के अनुसार संचालित थीं।

अनारसिंह बंडोड, सहायक जिला रियोजना समन्वयक खरगोन

खबरें और भी हैं...