- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Ronald Aali Of America Took Seven Rounds Got Married Live So Friends Could Watch
अमेरिका के रोनाल्ड-आली ने लिए सात फेरे, लाइव कराई शादी ताकि दोस्त देख सके
एक शादी ऐसी भी : गोपालपुरा के इस्कॉन मंदिर में हरे रामा हरे कृष्णा महामंत्र का मंत्रोच्चार हुआ, गुरु शमिक ऋषिदास ने माता-पिता बन रस्म पूरी की
शहर से 10 किमी दूर खंडवा रोड स्थित गोपालपुरा इस्कॉन मंदिर (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ, इंटरनेश्नल सोसायटी फॉर क्रिश्ना कॉनशियस्नेस) में रविवार को अमेरिका स्थित होप न्यू जर्सी के रोनाल्ड मेडिया (रामदास) व न्यू बर्ग की एलेक्जेंडर आली ने सात फेरे लिए। हिंदू पद्धति (वैष्णव) से दोनों ने भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर एकसाथ रहने का संकल्प लिया। दोनों ने शादी को लाइव कराया, ताकि शादी में शामिल नहीं हो पाए दोस्त अमेरिका से देख सके।
सुबह 11 बजे शादी की रस्में शुरू हुई। लाल जोड़े में आली व क्रीम शेरवानी में रोनाल्ड ने सात फेरे लिए। मुंबई के प्राणवल्लभदास ने हिंदू रीतिरिवाज व हरे रामा हरे कृष्ण महामंत्रों से साढ़े तीन घंटे में शादी पूर्ण कराई। रोनाल्ड व आली के गुरु व शहर के निवासी शमिक ऋषिदास (डॉ. श्यामसुंदर महाजन) ने माता-पिता बनकर रस्में की। सोमवार को चैतन्य महाप्रभु महोत्सव में महायज्ञ होगा। रोनाल्ड के दोस्त सहित इस्कॉन से जुड़े अन्य विदेशी अनुयायी यहां के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगे। मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि एक साल में दो से तीन विदेशियों की शादी होगी।
2 मई को अमेरिका में होगा आली का नामकरण
शमिक ऋषिदास ने बताया कि इस्कॉन में दीक्षा लेने के बाद सबकुछ गुरु ही होते हैं। इसमें माता-पिता या किसी परिजन की जरुरत नहीं होती है। मैंने ही रोनाल्ड व आली के माता-पिता का कर्तव्य पूरा किया। 2 मई को अमेरिका में एलेक्जेंडर आली का नाम अंग्रेजी के अल्फाबेट में ए (अ) से नाम रखा जाएगा। रोनाल्ड का रामदास नामकरण किया जाएगा
खरगोन में भारतीय संस्कृति समृद्ध है, बड़े शहरों में खत्म हो रही है
रोनाल्ड व आली ने कहा कि अमेरिका से खरगोन की दूरी 13 हजार किमी है। यहां के लोगों का व्यवहार आत्मीय है। लोग पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रहते हैं। जबकि दिल्ली, मुंबई सहित अन्य बड़े शहरों में ऐसा वातावरण है न समय। यहां लोगों का इतना लगाव है कि शादी के दौरान हमारे साथ फोटो खिंचवाने व बधाई देने के लिए कतार लग गई। यहीं भारतीय संस्कृति है। यहां विदेशियों काे बड़ा सम्मान मिलता है।
रोनाल्ड रामदास व आली ने सात फेरे लिए।
8 माह में बनेगा मंदिर, तीन दिनी महोत्सव होगा
वंृदावन निवासी श्यामानंद पंडित (शिवशरण अवस्थी) ने बताया कि यहां इस्कॉन मंदिर का निर्माण चल रहा है। अगले आठ माह में काम पूरा होगा। 2021 में 23 से 25 फरवरी तक महोत्सव होगा। इसमें मंदिर का उद्घाटन होगा। इसमें भारत सहित विदेशी लोग शामिल होंगे। श्यामानंद पंडित ने कहा कि छह माह मंदिर में ही काम करेंगे। रथयात्राएं निकालेंगे। खरगोन सहित निमाड़ में इस्कॉन का प्रचार प्रसार करेंेगे।