- Hindi News
- National
- Badwah News Mp News Shyam Baba You Are Very Beautiful Roop Is Your Wonderful Because Today Your Court House Is Full In Barwah
श्याम बाबा तू बड़ा ब्यूटीफुल है, रूप तेरा वंडरफुल है क्योंकि बड़वाह में आज तेरा दरबार हाउस फुल है
भजन महाकीर्तन : बड़वाह की 14 वर्षीय मयूरी चौहान ने भजनों की प्रस्तुती दी,
नगर की उभरती गायक प्रतिभा व खाटू श्याम बाबा जी पर अगाध श्रद्धा रखने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा मयूरी चौहान ने बुधवार शाम को खाटू श्यामजी का भजन प्रस्तुत किया तो मौजूद सभी लोग जमकर तालियां बजाते हुए भक्ति में लीन हो गए।
दशहरा मैदान स्थित खाटू श्यामजी के भक्त सुमेर जावरे, अमन जावरे परिवार ने खाटू श्याम भगवान का आकर्षक दरबार सजाकर भजन महाकीर्तन आयोजित किया। इसमें मयूरी चौहान के साथ दिव्यांश पंड्या, शुभम तंवर, मोहक जैन, आकाश गर्ग ने प्रस्तुति देकर झूमते हुए तालियां बजाने को मजबूर किया। इस पर महंत हनुमानदासजी महाराज भी पहुंचे। मेरा हंसता रहे परिवार सांवरे, तू बुलाता रहे दरबार सांवरे, श्याम बाबा तू बड़ा ब्यूटीफूल है रूप तेरा वंडरफुल है क्योंकि बड़वाह में आज तेरा दरबार हाउस फुल है भजन गाकर उपस्थितजनों को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्याम प्रेमियों ने बाबा के भजन गाते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए। सजे-धजे दरबार में खाटू श्याम भगवान को विराजित किया था। इसके बाद भगवान के सामने अखंड़ ज्योत लगाकर छप्पन भोग भी लगाए गए। देररात तक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर भक्तों की भीड़ को भक्ति के सागर में डुबकियां लगाने को मजबूर कर दिया।
14 वर्षीय छात्रा, पापा
के लिखे गानों को देखकर गाना सीखी
नगर की 14 वर्षीय मयूरी चौहान के पिता भीम चौहान मजदूरी करने के साथ ही जय मारुति भजन मंडल, मां रेवा सुंदरकांड मंडल में साथियों के साथ भजन-कीर्तन करते रहते हैं। उन्होंने खाटू श्यामजी के भजनों को बुक पर लिखा है। मयूरी अपनी पढ़ाई के साथ ही बुक में लिखे खाटू श्यामजी के भजनों को भी गाया करती है। खाटू श्यामजी पर श्रद्धा होने पर उसे खरगोन जिले के भगवानपुरा में पहली बार मंच पर खाटू श्यामजी का भजन प्रस्तुत करने का अवसर मिला। जहां उसने खाटू श्यामजी के ऐसे भजन प्रस्तुत किए।
भजनों की प्रस्तुति देती मयूरी चौहान।