फाग गीत गाए, उड़ाया रंग-गुलाल
भीकनगांव/घुघरियाखेड़ी | धुलेंडी पर भीकनगांव में सुबह से लोगों में उत्साह दिखा। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। रंग से ज्यादा गुलाल की बिक्री रही। रंग विक्रेता बबलू वर्मा ने बताया होली से रंगपंचमी तक गुलाल व रंग की बिक्री होती रहती है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लोग चायना रंग से ज्यादा गुलाल लेना पसंद कर रहे है। ग्रामीण इलाकों में फाग गीतों व भजनों की धूम रही। घुघरियाखेड़ी में सोमवार को 5 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। झांझ-मृदंग पर फाग गीत गाते समाजजन दहन स्थान पहुंचे। पंडित ने पूजन करवाया। पटेल ने दहन किया।