- Hindi News
- National
- KASRAWAD News Mp News Socialists Celebrated Holi With Happiness And Sadness On Dhulendi
धुलेंडी पर समाजजनों ने मनाई सुख-दु:ख की होली
महेश्वर | धुलेंडी पर्व पर मंगलवार को गली-मोहल्लाें में बच्चों ने होली खेली। वरिष्ठ लोग सुख-दुख की होली को लेकर समाज के गमगीन परिवारों के घर पहुंचे। रंग डालकर पर्व की शुरूआत करवाई। नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने धर्मशाला में बैठक आयोजित कर 13 मार्च रंगपंचमी पर होने वाले फाग उत्सव पर चर्चा की। समाज अध्यक्ष नरेंद्र झावरे व युवा अध्यक्ष राहुल बिल्लोरे ने बताया नवगठित युवा मंडल फाग उत्सव का आयोजन करेगा। रात 8 बजे कृष्ण भजनों के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। रंगपंचमी पर नगर व्यापारी व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बाजार चौक से जय स्तंभ चौराहे तक गेर निकाली जाएगी। रेवा आनंदा वेलफेयर सोसाइटी ने नर्मदा तट पर योग के साथ सूखे रंगों से होली खेली। पाटीदार समाज के मथुरालाल पाटीदार ने साेमवार रात समाज की धर्मशाला के पास होली दहन किया। समाज अध्यक्ष अखिलेश पाटीदार, युवा जिलाध्यक्ष अश्विन पाटीदार, युवा अध्यक्ष डॉ. दिनेश पाटीदार, महिला अध्यक्ष डॉ. शीतल पाटीदार आदि मौजूद थे।