श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 15 मार्च से
सनावद | ग्राम रुपखेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 15 मार्च से शुरु होगा। कथा के पूर्व सुबह 9 बजे मुरली मनोहर बावड़ी मंदिर से वृंदावन धाम तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 21 मार्च को पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण के साथ कथा का समापन होगा। प्रतिदिन व्यासपीठ शिरोमणि बालक स्वामी केशवानंद महाराज कथा का वाचन करेंगे। गुरुवार को ज्ञान यज्ञ के लिए कथास्थल का भूमिपूजन व ध्वजारोहण किया। पंडित गुड्डू महाराज के सानिध्य में रेवाराम भायडिया ने पूजन कर ध्वजारोहण किया। कैलाश मंत्री, कमल पटेल, प्रकाश लाहोटी, नंदराम पटेल, संजय मित्तल ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आह्वान किया है।