पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Stones On Two Sides On Sanjaynagar Motipura Road 10 Teargas Left On Police Vehicle Vandalism

संजयनगर-मोतीपुरा मार्ग पर दो पक्षों में पथराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ पर 10 आंसूगैस छोड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{टहल रहे व्यक्ति से मारपीट पर बिगड़ा माहौल, एसपी बोले- स्थिति नियंत्रण में

{संवेदनशील क्षेत्र में गश्त बढ़ाई, इंदौर व आसपास से बल बुलाया

संजयनगर-मोतीपुरा मार्ग पर रविवार रात 9.30 बजे दो पक्षों में पथराव हो गया। टायर जलाकर पेट्रोल बम फेंकने की भी खबर हैं। पुलिस के मुताबिक टहल रहे एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसके बाद पथराव हुआ। मामले ने तूल पकड़ लिया।

दोनों पक्षों के उपद्रवियों ने पथराव किया। एक खेत में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस वाहन व फायर फायटर में भी पथराव किया। बदमाशों को पुलिस ने 10 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा। 10 से ज्यादा लोगों को मामूली चाेट आई है। विवाद की स्थिति को देखते हुए तालाब चौक, गोशाला व संवेदनशील क्षेत्र में बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सुनील पांडेय ने बताया कुछ लोगों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। अब स्थिति नियंत्रण मंे है। इंदौर व आसपास के जिलाें से बल बुला लिया है। रात 11.30 बजे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।

घटना के बाद संजय नगर क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
खबरें और भी हैं...