- Hindi News
- National
- Maheshvar News Mp News Subhash Chandra Bose Team First In Question Forum
प्रश्न मंच में सुभाषचंद्र बोस टीम प्रथम
जनपद शिक्षा केंद्र में शुक्रवार को फीट इंडिया के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संकुलों पर प्रथम व द्वितीय रहे 18 विद्यार्थी शामिल हुए। इनकी टीमें बनाकर प्रश्न मंच प्रतियोगिता करवाई गई। बीआरसी हरीश खांडेकर ने बताया प्रतियोगिता के प्रथम चरण में खेल व योग, दूसरे चरण में महात्मा गांधीजी व नेहरूजी, तृतीय चरण में भारतीय संविधान और अंतिम चरण में मप्र, मणिपुर व नागालैंड प्रदेश पर आधारित प्रश्न पूछे गए।
इसमें सुभाषचंद्र बोस टीम की प्रिंसी संतोष प्रजापत व प्रीति पप्पू खेड़े प्रथम और स्वामी विवेकानंद टीम के बादल प्रकाश भगोरे व अंजली-अशोक भालसे द्वितीय रहे। प्रथम रही टीम को शील्ड व अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। दीपक राठौड़, सीताराम प्रजापत, सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र चौहान, बलवीर सोलंकी, तबरेज खैशगी आदि का सहयोग रहा।