स्वर्णकार समाज ने मनाया होली उत्सव
_photocaption_बिस्टान | स्वर्णकार समाज ने शुक्रवार को खरगोन रोड पर होली महोत्सव मनाया। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा होली का पर्व परस्पर स्नेह, सौहार्द, अपनेपन व विभिन्न रंगों से आनंद बढ़ाने का त्योहार है। ऐसे कार्यक्रम से एकता व जागरूकता आती है। युवा इकाई दो साल से होली व दशहरा मिलन कार्यक्रम से समाज को संगठित करने का काम कर रही है। इस मौके पर समाज में वर्षभर चलने वाली गतिविधियों की रूपरेखा भी बनाई गई।
*photocaption*