- Hindi News
- National
- Bistan News Mp News The Body Of A Youth Found In Bhagoria Was Found In The River
भगोरिया देखने गए युवक का नदी में मिला शव
बिस्टान | थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में एक 20 वर्षीय युवक का शव नदी में तैरते हुए मिली। पुलिस ने बताया की महेश पिता गुलाबसिंह बारेला (20) शनिवार को ग्राम गड़ी का भगोरिया देखने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार को मृतक का भाई सुबह बकरी चराने के लिए गया था। रूपारेल नदी में शव तैरते हुए दिखा। कपड़ों से पहचान के बाद इसकी सूचना मृतक के भाई कमलेश पिता गुलाब ने पुलिस को दी।