- Hindi News
- National
- Badwah News Mp News The Creation Of A Strong Society And Nation Is Possible Only With The Safety And Respect Of Women Mla Birla
नारी की सुरक्षा और सम्मान से ही सशक्त समाज व राष्ट्र की रचना है संभव- विधायक बिरला
अतिथियों ने नारी सम्मान और उसके महत्व पर विचार व्यक्त किए
नारी सृष्टि का आधार है। समाज में नारी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। नारी की सुरक्षा और सम्मान से ही सशक्त समाज और राष्ट्र की रचना संभव है। नारी परिवार, समाज व राष्ट्र की निर्माता है। समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपना रचनात्मक योगदान दे रही है।
विश्व महिला दिवस पर महिला बाल विकास विभाग व विधायक सचिन बिरला के आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह में अतिथियों ने यह बात कही। विधायक ने कहा मातृ शक्ति का सम्मान कर हम गौरवांवित हैं, क्योंकि जो महिलाएं मौन भाव से परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा और उत्थान में जुटी हैं। उन महिलाओं के कार्य को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। विधायक व अतिथियों ने कन्यापूजन, अन्नप्राशन किया। जगदीश मोरण्या, नरेंद्र पटेल, ज्योति येवतीकर, एसडीएम मिलिंद ढोके, जिला कार्यक्रम अधिकारी र|ा शर्मा ने नारी सम्मान व महत्व पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान आनंदराम लोणीकर, सीएमओ राकेश चौहान, दुर्गा गुप्ता, बीएस सेंगर, एसडीओपी शैलेंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
और इधर... परिवार की श्रेष्ठता से होता है देश मजबूत
पिपल्याबुजुर्ग | समाज को संस्कार व दिशा देने की दिशा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाएं समाज को उस मुकाम पर ले जाएं जहां से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। रविवार को ग्राम में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में समाजसेवी मनोहर मंजुल ने संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा स्वतंत्रता, समानता व अधिकारों के साथ कर्तव्य समर्पण व निष्ठा का भाव देश व समाज की अनिवार्य आवश्यकता है। इस दौरान सरला चंद्रन, रुक्मिणी सोनी, शर्मिला सिसौदिया, ज्योति चंदेल, कमला देवी, दुर्गा केवट, गोदावरी देवी सहित महिलाएं उपस्थित थी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जागरुक
नांद्रा | रविवार को ग्राम पंचायत भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यकर्ता नीतू राठौड़ ने संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कोरोना वायरस से बचाव के तरीके व सावधानियां बताई। किरण बड़ोले, शमाबानो पठान, फरीदा बी, कमला पाटीदार, कमला पठान, रेखा रोकड़े व अन्य उपस्थित थे।
150 से अधिक का किया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
बड़वाह | रविवार को महावीर काॅलोनी महिला ग्रुप ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। महिलाओं व पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच की। सविता गर्ग, मनीषा पाटीदार, पुष्पा पाटीदार, भारती शर्मा व स्वाति अवस्थी ने बताया डॉ. बीके श्रीमाली, डॉ. एमएस सुल्या, डॉ. अरुण दोहरे, डॉ. प्रियंक गोयल व सिविल अस्पताल के सहयोग से 150 से अधिक लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन, आंखों व दांतों की जांच की। अमिता कोठारी, लता जायसवाल, ललिता पाटीदार, गौरी पाटीदार, अंजू पाटीदार ने शिविर का उद्देश्य बताते हुए महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर नियमित जांच कराने को कहा।
विधायक व अतिथियों ने कन्यापूजन, अन्नप्राशन किया
कार्यक्रम में 21 सफाई संरक्षक, 13 शिक्षिकाओं और 61 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
शासकीय कार्यालयों, निजी क्षेत्र में कार्यरत और अपने कर्तव्यों व दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रही 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी र|ा शर्मा, डॉ. मंगला ठाकुर, अनिता जैन, डॉ. हंसा पाटीदार व डॉली गिरी को उत्कृष्ट कर्तव्य के लिए सम्मान किया। विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर परिवार को सहारा देने के लिए गृहिणी सरोज कुंडल, मुमताज खान, कविता पटेल व किरण बिरला को सम्मान दिया। राजनीति के क्षेत्र में मंजूषा शर्मा व प्रीति रॉय, शालिनी जटाले को सम्मानित किया। वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्राची सेन, अनामिका वर्मा, खेल के लिए साक्षी लाड़, अदिति पंवार, शिवानी पटेल को सम्मानित किया। समाजसेवा के लिए संस्था की महिलाओं, पुलिस विभाग की शकुंतला डोडवे, शीतल सिंगार, मोनिका राजपाली, राजस्व विभाग की भावना चौहान, मनीषा निर्मोही, अंकिता जैन, वंदना मंडलोई, अनिता चौहान, मोनिका चौहान, रुक्मिणी पटेल, उर्मिला शारदे, मंजू जाट, योगिता केवट को सम्मानित किया। नगरपालिका सनावद, बड़वाह व बैड़िया की 21 सफाई संरक्षक, महिला बाल विकास विभाग की 61 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग की 13 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते विधायक सचिन बिरला।