पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BHAGIYAPUR News Mp News The Girls Were Photographed The Children Enjoyed The Swings

युवतियों ने फोटो खिंचवाई, बच्चों ने लिया झूलों का आनंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

5 मांदल की थाप पर झूमे आदिवासी, आज समापन

ग्राम में रविवार को भोंगर्या हाट का आयोजन हुआ। सुबह से दुकानें सजने लग गई। दोपहर 12 बजे से हाट बाजार में भीड़ बढ़ी। ग्राम सहित पचंबा, बन्हुर, काकड़िया, बलखड़, करही, बालगंगा, मूसाखेड़ी व नांदरी से समाजजन पहुंचे। स्कूल मैदान में युवक-युवतियों ने सजधजकर फोटो खिंचवाई। मोबाइल में सेल्फी ली। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। दोपहर 2 बजे से बांसुरी की धुन व मांदल की थाप पर बुजुर्ग कुर्राट भरते हुए खूब थिरके। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस बार 5 गांव के समाजजन मांदल लेकर पहुंचे। व्यापारी संतोष मालविया, शंकर मालविया, राजेश मालविया व प्रकाश ठाकुर ने कहा छठें हाट में भीड़ जरूर थी, लेकिन ग्राहकी कम रही। लोक संस्कृति के पर्व का अाखिरी हाट सोमवार को लगेगा।

विधायक ने बजाई मांदल, थिरके समाजजन

नागझिरी | बाजार चौक परिसर में भोंगर्या हाट का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत के तत्वावधान में लगे हाट में क्षेत्र के 50 गांव के आदिवासी समाजजन शामिल हुए। विधायक केदार डावर भी एक घंटे तक रुके। मांदल बजाई और बांसुरी की धुन पर समाजजनों के साथ थिरके। हाट में गुड़ की जलेबी, सेव, भजिए, संतरे व अंगूर की खूब बिक्री हुई। सरपंच सुशीलाबाई चौहान, सचिव उमेश यादव, शांतिलाल कुशवाह आदि ने सहयोग दिया।

सजधजकर पहुंची युवतियों ने फोटो खिंचवाई। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।


इधर...आभापुरी के हाट में झूमे समाजजन

भीकनगांव | ग्राम आभापुरी में रविवार को भोंगर्या हाट का आयोजन हुआ। युवक-युवतियों व समाजजनों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदल की थाप पर नृत्य किया। झूलों का आनंद लिया। बाजार में अच्छी रौनक रही। हार कंकण, गुड़ की जलेबी व सेव की खूब बिक्री हुई। दोपहर में विधायक रवि जोशी खरगोन व झूमा सोलंकी भीकनगांव भी शामिल हुए। डॉ. ध्यानसिंह सोलंकी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम चांगल, मोहनप्रतापसिंह चौहान, प्रवीण जैन, कुलदीप सेंगर, गोपाल सोलंकी आदि साथ थे।
खबरें और भी हैं...